फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी एक्सप्रेस में छात्रा से छेड़छाड़, टीटी निलंबित, वेटर को ड्यूटी से हटाया

Wed, 07 Aug 2019 08:47 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • दिल्ली-रांची राजधानी में महिला ने छेड़छाड़ की शिकायत की
  • नशीला पदार्थ मिलाकर रेलवे कर्मचारियों ने की छेड़छाड़
  • पीड़िता ने ट्वीट कर दी जानकारी, रेलवे ने शुरू की थी मामले की जांच
विज्ञापन
राजधानी एक्सप्रेस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ने दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस में एक छात्रा से छेड़छाड़ की घटना पर एक टीटी को निलंबित कर दिया है और वेटर को ड्यूटी से हटा दिया है। पीड़िता की एक परिचित ने मंगलवार रात ट्वीट करके मामले की जानकारी दी और रेलवे कर्मियों पर पीड़िता को कुछ नशीला पदार्थ देने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


उसने लिखा- पैंट्री स्टाफ और टीटी ने मिलकर ट्रेन में उसके (महिला के) साथ बदसलूकी करने की कोशिश की, उसे नशीली आइसक्रीम दी गई। क्या रेलवे बिना किसी प्राथमिकी के आरोपी स्टाफ के खिलाफ कोई कदम उठाएगा या फिर वे ऐसे ही आजाद घूमेंगे और अन्य यात्रियों को परेशान करेंगे।’’ 

उसने लिखा- पीड़िता एक छात्र है और उसे डर है कि कानूनी झंझट में फंसने के बाद वह सामान्य जीवन नहीं जी पाएगी। 

उसने यह ट्वीट रेल मंत्री और अन्य अधिकारियों को टैग कर दिया।

रेलवे ने एक बयान में कहा कि शिकायतकर्ता ने कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है लेकिन फोन पर इस घटना का पूरा ब्योरा हासिल कर लिया गया है। उसने कहा कि मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक द्वारा जांच की गई और आरोपियों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन


बयान में कहा गया है, इस बीच, ट्विटर शिकायत के आधार पर और मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची के टीटी एन आर सरोज को निलंबित कर दिया गया है और आरोपी वेटर/वेंडर को ड्यूटी से हटा दिया गया है। 

इस कार्रवाई के बाद पीड़िता की परिचित ने कहा कि वह इस नतीजे से संतुष्ट है और उसने रांची के डीआरएम से इस मुद्दे को बंद करने का अनुरोध किया। 

उसने ट्वीट किया, हम अपने परिवार के सदस्यों की निजता के मद्देनजर इस मामले को और आगे नहीं बढ़ाना चाहते। हम डीआरएम रांची और रेलवे की टीम के इस सहयोग से संतुष्ट हैं। कृपया, शिकायत अब बंद कर दीजिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें