फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन्नई में ममता बनर्जी बोलीं- कश्मीर की स्थिति चिंताजनक, फारूक अपनी बेटी से भी नहीं मिल सकते

Wed, 07 Aug 2019 08:24 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
mamata banerjee in chennai - फोटो : ANI
विज्ञापन
तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और द्रमुक नेता एम करुणानिधि की पहली पुण्यतिथि बुधवार को तमिलनाडु में मनाई गई। चेन्नई में आयोजित समारोह में शामिल हुईं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जम्मू-कश्मीर में फारूक अब्दुल्ला को नजरबंद किए जाने पर चिंता व्यक्त की। 
विज्ञापन


ममता बनर्जी ने चेन्नई में वाईएमसीए सभागार में मौजूद लोगों को संबोधित किया। ममता ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी और कहा कि महात्मा गांधी और बी आर अंबेडकर की तरह, एम करुणानिधि ने भी राज्य में लोगों के कल्याण के लिए काम किया था। ममता ने कहा, "वह अब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन वह हमारे दिलों में जीवित हैं।" 

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को खत्म किए जाने और कश्मीर के स्थानीय नेताओं को नजरबंद और गिरफ्तार किए जाने पर बनर्जी ने चिंता जताई। ममता बनर्जी ने कहा, "आज मैं सोच रही थी कि फारूक अब्दुल्ला जी को इस बैठक में भाग लेना चाहिए था, लेकिन वह नहीं आ पाए। मैंने कल एक वीडियो देखा, वह रो रहे थे कि वह अपनी बेटी के घर भी नहीं जा सकते।"
विज्ञापन


बनर्जी ने कहा, "हम वास्तव में चिंतित हैं। कभी-कभी, राजनीतिक दल कोई निर्णय ले सकते हैं। लेकिन अगर वे तमिलनाडु के लिए कोई निर्णय लेते हैं, तो उन्हें तमिलनाडु के लोगों को विश्वास में लेना होगा। यदि वे पश्चिम बंगाल के लिए कोई निर्णय लेते हैं, तो उन्हें पश्चिम बंगाल के लोगों को विश्वास में लेना होगा।" 
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें