फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonia Gandhi ED Summons: ईडी के सामने सोनिया गांधी की पेशी आज, कांग्रेस देशभर में करेगी प्रदर्शन

Thu, 21 Jul 2022 12:13 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ एकजुटता दिखाने के लिए कल AICC कार्यालय में एकत्र होंगे। इसमें पार्टी के सांसद भी शामिल होंगे और बाद में वे सभी ED कार्यालय तक जाएंगे।
विज्ञापन
सोनिया गांधी - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार को ईडी के सामने पेश होंगी। उन्हें ईडी ने 21 जुलाई को पूछताछ के लिए पेश होने का समन जारी किया था। मामले में कांग्रेस पार्टी ने भी पूरी तैयारी कर ली है। इस दौरान कांग्रेस ने पूरे देश में प्रदर्शन करने का फैसला किया है। पार्टी ने राहुल गांधी की पेशी के दौरान भी जबरदस्त प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन


कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने की खास रणनीति बनाई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ एकजुटता दिखाने के लिए कल AICC कार्यालय में एकत्र होंगे। इसमें पार्टी के सांसद भी शामिल होंगे और बाद में वे सभी ED कार्यालय तक जाएंगे।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की जोड़ी हमारे शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ लगातार षडयंत्र कर रहे हैं। उनके खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से कार्रवाई की जा रही है। इसके खिलाफ कांग्रेस सोनिया गांधी के साथ सामूहिक एकजुटता व्यक्त करते हुए देश भर में प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन


पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स
दिल्ली पुलिस ने अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय के आसपास बैरिकेड्स लगाए। आज जब कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ईडी के सामने पेश होने के लिए निकलेंगी, तब बड़ी संख्या में कांग्रेसी पार्टी कार्यालय में इकठ्ठे होंगे, इसके मद्देनजर पुलिस भी अपना इंतजाम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें