फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कैसे हैं दोकलम के हालात, बॉर्डर का जायजा लेने जाएंगे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

Mon, 30 Apr 2018 05:43 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
rahul gandhi
विज्ञापन

चीन के साथ हुए दोकलम विवाद का साया भारत-चीन के संबंधों के साथ आंतरिक राजनीति को भी लगातार प्रभावित कर रहा है। विदेश मामलों की स्थायी संसदीय समिति इस महीने सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के सीमाई इलाकों का दौरा करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस समिति के सदस्य हैं जबकि कांग्रेस सांसद शशि थरूर समिति के अध्यक्ष।

विज्ञापन


यह समिति दोकलम में भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच हुई तनातनी के विभिन्न कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। मौजूदा वित्त सचिव विजय गोखले के साथ पूर्व के भी वित्त सचिव इस मामले में समिति को अपनी जानकारी दे चुके हैं। 

समिति का विचार है कि इन दोनों राज्यों में भारत-चीन सीमा की स्थिति का जमीनी स्तर पर जायजा लिया जाए। अगर संभव हो सकेगा तो वे उस इलाके में भी जाएंगे जहां दोनों सेनाएं आमने-सामने आ गई थीं। 
विज्ञापन


हवाई दृश्य के लिए समिति एक हेलीकॉप्टर का भी इस्तेमाल करेगी। इसके साथ ही वे वहां तैनात उच्च सुरक्षा और रक्षा अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।

दोकलम में 73 दिन सेनाएं थीं आमने-सामने :

दोकलम भारत-चीन-भूटान के बीच एक ट्राई-जंक्शन है। चीन और भूटान के बीच यह एक विवादित क्षेत्र है। चीनी सेनाओं ने वहां एक सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया था। भारतीय सेनाओं ने उसे रोक दिया तो पिछले साल 16 जून, 2017 से सिक्किम सेक्टर स्थित दोकलम में दोनों सेनाएं आमने-सामने आ गई थीं। यह तनातनी 28 अगस्त, 2017 को तब समाप्त हुई जब दोनों सेनाएं पीछे हट गई थीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें