फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाबंदियां शुरू : कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ देशभर में हो रहीं मॉकड्रिल, स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश जारी

Mon, 10 Apr 2023 03:38 PM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सभी अस्पतालों, पॉलिक्लीनिक व डिस्पेंसरियों में जांच बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इस बीच, कोरोना संक्रमण से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार से देश भर में मॉकड्रिल शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
कोरोना से रोकथाम की तैयारी (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के ज्यादातर हिस्सों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सख्तियों का दौर लौटने लगा है। कई राज्यों ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना फिर अनिवार्य कर दिया है, तो कई प्रदेशों ने बेहद सावधान रहने की हिदायत दी है। जांच में तेजी लाने का भी निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन


देशभर में मॉकड्रिल शुरू
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सभी अस्पतालों, पॉलिक्लीनिक व डिस्पेंसरियों में जांच बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इस बीच, कोरोना संक्रमण के चलते किसी भी स्थिति से निपटने के लिए देश भर में सरकारी और निजी अस्पतालों में दो दिन मॉकड्रिल होगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों और स्वास्थ्य विभाग के प्रधान और अतिरिक्त मुख्य सचिवों के साथ समीक्षा बैठक में तैयारियों को परखने का निर्देश दिया था, साथ ही तैयारियों को लेकर मॉकड्रिल करने के भी निर्देश दिए थे। जिसके बाद आज देशभर में मॉकड्रिल शुरू हो गई हैं। चेन्नई के राजीव गांधी जनरल हॉस्पिटल में भी कोरोना महामारी की तैयारियों को लेकर मॉकड्रिल की गई, जिसका राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने निरीक्षण भी किया। 

 

 

गुजरात में भी हुई मॉकड्रिल
गुजरात के अहमदाबाद में कोरोना मॉकड्रिल के दौरान ऑक्सीजन की उपलब्धता जांची गई। मॉकड्रिल के दौरान एक डमी मरीज को विभिन्न कोरोना अस्पतालों में एंबुलेंस के जरिए भेजा गया। साथ ही कोरोना वार्ड, पीपीई किट पहने डॉक्टर की सतर्कता और ऑक्सीजन की उपलब्धता की जांच की गई। इस तरह कोरोना महामारी के बढ़ने की स्थिति में स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्था की तैयारियों को परखा गया। केंद्र के निर्देश पर यह पूरी कवायद की गई। गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ने इस पूरी मॉकड्रिल की निगरानी की। 
विज्ञापन


हरियाणा में मास्क अनिवार्य
संक्रमण को देखते हुए हरियाणा सरकार ने एहतियातन सार्वजनिक स्थानों और स्कूलों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। जिला प्रशासन और पंचायतों को भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। केरल सरकार ने गर्भवती महिलाओं, बुजुर्ग नागरिकों और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया है। पुडुचेरी प्रशासन ने भी तत्काल प्रभाव से सार्वजनिक स्थलों पर मास्क अनिवार्य कर दिया है। वहीं, यूपी सरकार ने राज्य के सभी हवाईअड्डों पर विदेश से आने वाले यात्रियों की जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। सरकारी आदेश में पॉजिटिव पाए जाने वाले नमूनों को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजने को भी कहा गया है। 
 

घबराने नहीं, सतर्क रहने की जरूरत : मांडविया
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया सोमवार को झज्जर स्थित एम्स जाएंगे और तैयारियों का जायजा लेंगे। उन्होंने लोगों से घबराने नहीं, सतर्क रहने को कहा है।

  • मांडविया ने कहा, संक्रमण में हालिया वृद्धि से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है। आईसीयू बेड, ऑक्सीजन की आपूर्ति और अन्य जरूरी उपकरणों व सामान की व्यवस्था की गई है। तैयारियों की साप्ताहिक समीक्षा भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें