संसद के शीतकालीन सत्र को बुलाने को लेकर कांग्रेस और बीजेपी में छिड़ी बहस के बीच संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने मंगलवार को कहा कि सरकार दिसंबर में संसद का शीतकालीन सत्र बुलाएगी।
अनंत कुमार ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि यह पहली बार नहीं है जब शीतकालीन सत्र बुलाने पर देरी हुई हो, इससे पहले भी कई बार ऐसा होता रहा है। हालांकि उन्हें शीतकालीन सत्र की तारीखों की जानकारी नहीं दी।
उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी को भूलने की बीमारी है क्योंकि 2008 और 2013 में भी संसद का शीतकालीन दिसंबर में ही बुलाया गया था। अनंत कुमार के बाद वरिष्ठ नेता रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि संसद सत्र पर विधानसभा चुनावों का असर न पड़े इसके लिए सत्र को आगे के लिए टाला जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः संसद सत्र का पता नहीं, धरने-प्रदर्शन का दौर शुरू
उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी और चंद्रशेखर के रहते हुए ऐसा हो चुका है। साथ ही रवि शंकर ने कहा कि कांग्रेस हिमाचल और गुजरात चुनाव में मिलने वाली हार को भाप चुकी है और अब बहाने बना रही है।
इस पर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मोदी ब्रह्मा हैं, वहीं सब करते हैं और सिर्फ उन्हें ही पता है कि संसद कब बुलाया जाएगा, वो प्रधान सेवक हैं।