फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी ने सरकार को बताया दायरा, कहा- सब कुछ जानते हुए भी सरकार माफ करने को तैयार तो मैं भी तैयार

Fri, 24 Jun 2016 04:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
विज्ञापन
मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम पर हमला मामले में सरकार की दायरे में रहने की नसीहत झेलने वाले भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने गुरूवार को पलटवार किया है। स्वामी ने सवाल किया है कि क्या देश के खिलाफ काम करने वाले को माफ किया जा सकता है?
विज्ञापन


अगर सबकुछ जानते हुए भी सरकार उन्हें काम का आदमी मानती है तो मैं भी उनकी बर्खास्तगी की मांग वापस लेने के लिए तैयार हूं। स्वामी ने अरविंद पर एक बार फिर से आरोपों की बारिश करते हुए खुलासा किया कि वर्ष 2013 में उन्होंने वर्तमान प्रधानमंत्री और गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को औसत मुख्यमंत्री बताया था।

गौरतलब है कि अरविंद पर हमले के बाद बुधवार को जहां भाजपा ने स्वामी के आरोपों से खुद को अलग कर लिया था, वहीं वित्त मंत्री अरुण जेटली ने स्वामी को अनुशासन का दायरे की याद दिलाई थी। वित्त मंत्री ने अरविंद को काम का आदमी बताते हुए कहा था कि सरकार को उन पर पूरा भरोसा है।
विज्ञापन


सरकार की ओर से मिली नसीहत और पार्टी के आरोपों से किनारा किए जाने के एक दिन बाद स्वामी ने सरकार के न सिर्फसरकार के मुख्य सलाहकार पर निशाना साधा, बल्कि इसी बहाने नसीहत देने वाले वित्त्त मंत्री पर भी परोक्ष हमला किया।

ट्वीट के माध्यम से उन्होंने सवाल किया कि क्या कोई देशभक्त अपने देश के खिलाफ किसी दूसरे देश को सलाह दे सकता है? अमेरिका को भारत को नुकसान पहुंचाने वाली सलाह दे सकता है? अपने देश को नुकसान पहुंचाने वाले व्यक्ति को माफ किया जा सकता है? अगर ऐसा है तो मैं अपनी मांग वापस लेता हूं।

अगर भाजपा की केंद्र सरकार अरविंद सुब्रमण्मय के बारे में सब कुछ जानने के बावजूद यह कहती है कि वह हमारे लिए अहम हैं तो मैं उनकी बर्खास्तगी की मांग वापस ले लूंगा और सच्चाई साबित होने तक इंतजार करुंगा। स्वामी ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि इसी अरविंद ने वर्ष 2013 में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री और वर्तमान प्रधानमंत्री को औसत मुख्यमंत्री करार दिया था।
विज्ञापन


Published By Rahul Sankrityayan
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें