आतंकवादी संगठन आईआईएसएस की कैद में केरल के एक पादरी का भारत सरकार से मदद की गुहार करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फादर टॉम उजहूननलिल का आतंकवादी संगठन आईएसआईएस ने इस साल यमन से अपहरण कर लिया था।
विदेश मंत्री को जब इस वीडियो के संबंध में पता चला तो उन्होंने ट्वीट कर मदद का आश्वासन देते हुए कहा कि पादरी को कैद से निकालने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। सुषमा स्वराज ने कहा,'फादर टॉम एक भारतीय नागरिक है और हर भारतीय की जान हमारे लिए बहुत कीमती है।'
वीडियो में फादर टॉम ने प्रधानमंत्री मोदी और पॉप फ्रांसिस से अपनी रिहाई की गुहार लगाते हुए कहा कि कैद से छुड़ाने के लिए उनकी अंदेखी सिर्फ इसलिए की जा रही है क्योंकि वह भारतीय हैं।
I have seen the video from Fr Tom. He is an Indian citizen and the life of every Indian is most precious for us. /1
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) December 27, 2016
We have spared no effort and we will spare no effort to secure Fr Tom's release from captivity. /3
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) December 27, 2016