फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेंकैया का सवाल, क्या विपक्ष स्मृति ईरानी और PM मोदी को गाली देने वालों के खिलाफ एक्शन लेगा?

Fri, 22 Jul 2016 12:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बीजेपी ने दलितों और महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों पर आक्रामक रूख अपना लिया है। - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती पर बीजेपी नेता दयाशंकर सिंह की अपमानजनक टिप्पणी के बाद सियासी गलियारों में गालियों को लेकर नेता एक दूसरे पर बयानों के तीर छोड़ रहे हैं। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश बीजेपी के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह को पार्टी से 6 साल के लिए बाहर करने के बाद बीजेपी ने दलितों और महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों पर आक्रामक रूख अपना लिया है।

इसके लिए पार्टी ने सूचना और प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू को मैदान में उतारा है। केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करने वाले नेताओं को आड़े हाथों लिया है। 
विज्ञापन


वेंकैया ने कहा कि हमने पार्टी के नेता को तुरंत हटा दिया और राज्य सभा में पार्टी के नेता वित्तमंत्री अरूण जेटली ने इस पर व्यक्तिगत रूप से अफसोस प्रकट किया। उन्होंने कहा कि अब मैं इंतजार कर रहा हूं कि विपक्ष के नेता क्या अपने बयानों पर अफसोस जाहिर करते हैं जो उन्होंने ना केवल मंत्रियों के खिलाफ कहे, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी अपशब्द कहे। 

सूचना और प्रसारण मंत्री ने कहा कि कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी पर विपक्ष के नेताओं ने अपमानजनक टिप्पणियां की, क्या वे अब अफसोस जाहिर करेंगे, या उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। 

नायडू ने पार्टी  का पक्ष रहते हुए कहा कि संसद में बीजेपी के पास सबसे ज्यादा अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और पिछड़े वर्ग (ओबीसी) के सांसद है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दयाशंकर सिंह के खिलाफ पार्टी ने त्वरित कार्रवाई की, जो पार्टी की ईमानदारी को जाहिर करता है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें