उत्तर प्रदेश स्थित गोरखपुर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्लीट ड्यूटी पर आए सीओ गोला धीरेंद्र प्रताप राव होटल के कमरे में मृत पाए गए। सीओ धीरेंद्र होटल अवंतिका के कमरा नंबर 201 में ठहरे थे। आशंका जताई जा रही है कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई है।
सीओ गोला का शव होटल के कमरे में रखा गया है। बताया जा रहा है कि जिस कमरे में सीओ ठहरे थे उसका दरवाजा अंदर से बंद था। इस बात की जनाकारी भी मिल रही है कि बृहस्पतिवार शाम को उनका ब्लड प्रेसर बढ़ गया था जिसके बाद उन्होंने दवा खाई जिसके बाद उन्हें गर्मी लगने लगी थी।
समाचार लिखे जाने तक सीओ का शव ले जाने के लिए उनके घर वालों का इंतजार किया जा रहा है। गौरतलब है कि सीओ धीरेंद्र यूपी के ही मऊ के रहने वाले हैं।