फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्सा: ममता की जीत पर भड़के बाबुल, लिखा- उस क्रूर महिला को नहीं दूंगा बधाई, फिर किया डिलीट

Sun, 02 May 2021 11:06 PM IST
वर्तिका तोलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

 न मैं ममता बनर्जी को उनकी जीत के लिए बधाई दूंगा और न ही यह कहना चाहूंगा कि मैं जनता के फैसले का 'सम्मान' करता हूं। - केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो
विज्ञापन
Babul Supriyo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टॉलीगंज विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस के नेता अरूप बिसवास से हारने वाले केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने ममता बनर्जी के खिलाफ एक टिप्पणी पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि न मैं ममता बनर्जी को उनकी जीत के लिए बधाई दूंगा और न ही यह कहना चाहूंगा कि मैं जनता के फैसले का 'सम्मान' करता हूं क्योंकि मुझे लगता है कि बंगाल के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजना) को मौका न देकर और इस भ्रष्ट, अक्षम, बेईमान सरकार व क्रूर महिला को सत्ता में वापस लाकर एक ऐतिहासिक गलती की !! हां, एक कानून का पालन करने वाले नागरिक के रूप में, मैं एक लोकतांत्रिक देश में लोगों द्वारा लिए गए फैसले का 'पालन' करूंगा। बस! "न इससे ज्यादा, न इससे कम।" लेकिन पोस्ट के कुछ ही देर बाद मंत्री बाबुल सुप्रियो ने यह पोस्ट डिलीट कर दी।

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें