टॉलीगंज विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस के नेता अरूप बिसवास से हारने वाले केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने ममता बनर्जी के खिलाफ एक टिप्पणी पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि न मैं ममता बनर्जी को उनकी जीत के लिए बधाई दूंगा और न ही यह कहना चाहूंगा कि मैं जनता के फैसले का 'सम्मान' करता हूं क्योंकि मुझे लगता है कि बंगाल के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजना) को मौका न देकर और इस भ्रष्ट, अक्षम, बेईमान सरकार व क्रूर महिला को सत्ता में वापस लाकर एक ऐतिहासिक गलती की !! हां, एक कानून का पालन करने वाले नागरिक के रूप में, मैं एक लोकतांत्रिक देश में लोगों द्वारा लिए गए फैसले का 'पालन' करूंगा। बस! "न इससे ज्यादा, न इससे कम।" लेकिन पोस्ट के कुछ ही देर बाद मंत्री बाबुल सुप्रियो ने यह पोस्ट डिलीट कर दी।