फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: विपक्ष के नेता का दावा- मंत्री की हत्या के मास्टरमाइंड का करेंगे पर्दाफाश

Sun, 19 Feb 2023 12:50 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, भुवनेश्वर

सार

मिश्रा ने कहा, एएसआई केवल शूटर था, लेकिन उसका हैंडलर कौन था? मैं जल्द ही कैबिनेट मंत्री नबा दास की निर्मम हत्या के रहस्य का पर्दाफाश करूंगा। आरोपी पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार कर सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच उसे हाल ही में पॉलीग्राफ और नार्को एनालिसिस टेस्ट के लिए गुजरात ले गई थी।
विज्ञापन
नबा किशोर दास - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर दास की हत्या का मामला थम नहीं रहा है। शनिवार को विपक्ष के नेता जयनारायण मिश्रा ने दावा किया कि वह मंत्री नबा किशोर दास की हत्या के मास्टरमाइंड का पर्दाफाश करेंगे।
विज्ञापन


सीबीआई जांच कराने की उठाई मांग 
बुधवार को एक विरोध प्रदर्शन के दौरान एक महिला पुलिसकर्मी को कथित तौर पर धक्का देने के मामले में चर्चा में रहे भाजपा नेता मिश्रा ने यह भी आरोप लगाया कि मंत्री की हत्या में कई हाई-प्रोफाइल लोग शामिल हैं और इसकी जांच सीबीआई द्वारा की जानी चाहिए।

स्वास्थ्य मंत्री को एएसआई ने मारी थी गोली
बता दें कि, 29 जनवरी को झारसुगुड़ा जिले में पुलिस के एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) ने स्वास्थ्य मंत्री को गोली मारी दी थी। उस दौरान स्वास्थ्य मंत्री एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जा रहे थे। उपचार के दौरान उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। 
विज्ञापन


जल्द करेंगे खुलासा
मिश्रा ने कहा, एएसआई केवल शूटर था, लेकिन उसका हैंडलर कौन था? मैं जल्द ही कैबिनेट मंत्री नबा दास की निर्मम हत्या के रहस्य का पर्दाफाश करूंगा। आरोपी पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार कर सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच उसे हाल ही में पॉलीग्राफ और नार्को एनालिसिस टेस्ट के लिए गुजरात ले गई थी। मिश्रा ने कहा कि बीजद सरकार को बहुत सारे सवालों के जवाब देने की जरूरत है। भाजपा नेता ने कहा कि अगर एएसआई मानसिक रूप से अस्थिर था तो फिर उसे बंदूक क्यों दी गई? ईसीजी रिपोर्ट के अनुसार, नबा दास की झारसुगुड़ा में मृत्यु हो गई। फिर उसे भुवनेश्वर क्यों लाया गया? मिश्रा ने कहा कि वह 21 फरवरी से शुरू होने वाले विधानसभा के अगले सत्र में नबा दास हत्याकांड, महिलाओं के खिलाफ अपराध और राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति जैसे मुद्दे उठाएंगे। उनके बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजद के वरिष्ठ नेता शशि भूषण बेहरा ने कहा कि सत्ताधारी दल विधानसभा में किसी भी मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने आरोप लगाया कि नबा दास की हत्या के पीछे भी उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें