फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर की ये जुर्रत तो काट देंगे हुर्रियत नेताओं के सिर, हिजबुल मुजाहिदीन ने दी धमकी

Fri, 12 May 2017 06:48 PM IST
amarujala.com - Presented By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने हुर्रियत नेताओं के सर कलम करने की धमकी दी है, अगर उन्होंने कश्मीर घाटी में चल रहे इस्लाम के लिए संघर्ष को रोकने की कोशिश की। 
विज्ञापन


हिजबुल के आतंकी जाकिर मूसा ने एक ऑडियो संदेश के जरिए कहा कि हुर्रियत नेताओं के सिर लाल चौक पर टांग दिए जाएंगे। मूसा का यह संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

कश्मीर में लागू होगा शरीयत का कानून

मूसा ने कहा कि हिजबुल पूरी तरह से कश्मीर में शरीयत का कानून लागू करना चाहती है और उसके लिए यह राजनीतिक संघर्ष नहीं है। मूसा ने कश्मीर के लोगों से अपील करते हुए कहा कि, "हम लोग अपने धर्म से प्यार करते हैं और अब वक्त आ गया है कि हम इस्लाम की के लिए लड़े। अगर हुर्रियत नेता ऐसा नहीं सोचते हैं, तो वो क्यों मस्जिद का इस्तेमाल अपनी राजनीति के लिए करते हैं"। हालांकि इस ऑडियो क्लिप की सत्यता पर विश्वास नहीं किया जा सकता है। 
विज्ञापन


हिजबुल काफी लंबे समय से हुर्रियत के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। पिछले हफ्ते ही हिजबुल ने महिलाओं से अपील की थी कि वो सड़कों पर प्रदर्शन करने के लिए न उतरें। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें