फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलेगा बंगाल का नाम?: शमिक भट्टाचार्य बोले- पश्चिम बंग करने की तैयारी, अगले विधानसभा सत्र में आ सकता है विधेयक

Mon, 05 Oct 2026 09:59 PM IST
राहुल कुमार अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता।
विज्ञापन
समिक भट्टाचार्य, पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर 'पश्चिम बंग' करने की तैयारी है। राज्य सरकार अगले विधानसभा सत्र में नाम परिवर्तन से संबंधित विधेयक लाएगी। राज्य का नया नाम 'बांग्ला' नहीं रखा जाएगा। अंग्रेजी में भी राज्य का नाम 'पश्चिम बंग' ही रखने की बात कही गई है।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने सोमवार को कोलकाता के साल्टलेक स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य का नाम इतिहास और पहचान से जुड़ा होना चाहिए। उन्होंने 'बांग्ला' और 'पश्चिम बंगाल' के मौजूदा नाम को बदलकर 'पश्चिम बंग' किए जाने की बात कही।

राज्य के नाम को लेकर पश्चिम बंगाल में लंबे समय से राजनीतिक बहस चलती रही है। ममता बनर्जी सरकार ने अपने पिछले कार्यकाल में विधानसभा से राज्य का नाम 'बांग्ला' करने का प्रस्ताव पारित कराया था। हालांकि, केंद्र की मंजूरी नहीं मिलने के कारण नाम परिवर्तन नहीं हो सका।
विज्ञापन


नाम बदलने के लिए विधानसभा से विधेयक पारित होने के बाद भी संवैधानिक प्रक्रिया पूरी करनी होगी। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद संसद में आवश्यक प्रक्रिया होगी और अंततः राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने पर ही राज्य का नाम आधिकारिक रूप से बदला जा सकेगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें