भारत में पेड़ों की कम होती संख्या और प्राकृतिक आपदाएं काफी समय से जानमाल के लिए खतरा बने हुए हैं। लेकिन इसके साथ ही एक अन्य समस्या जंगलों में लगने वाली आग भी है। इस आग से ना केवल जंगलों को नुकसान होता है बल्कि उसके आसपास स्थित घरों तक भी आग पहुंच जाती है। द फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया के अनुसार भारत के 49 फीसदी जंगलों पर आगजनी का खतरा है।
भारत में जंगलों में आगजनी की समस्या उत्तराखंड से लेकर महाराष्ट्र तक है। द फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया के मुताबिक देश में जंगलों में आगजनी की घटनाएं हर साल तेजी से बढ़ती जा रही हैं।
आपके लिए- पेड़ों की कम होती संख्या से जलवायु परिवर्तन हो रहा है। पूरे विश्व को इससे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ रहे हैं। लेकिन बावजूद इसके पेड़ों को विकास के नाम पर काटा जा रहा है, इसके अलावा जंगलों की आग से भी पेड़ों को नुकसान हो रहा है। कई योजनाएं शुरू किए जाने के बावजूद भी इस ओर प्रगति बेहद कम दिख रही है।