फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस को मिट्टी का तेल डाल कर जलाने की कोशिश

Thu, 13 Oct 2016 05:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जमालपुर (मिर्जापुर)
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
भूमि विवाद को लेकर क्षेत्र के महेवा गांव में बुधवार की भोर में हुई मारपीट व फायरिंग में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। आरोपियों को गिरफ्तार करने गए पुलिस दल पर मिट्टी का तेल डाल कर जलाने का प्रयास किया गया। इस मामले में महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।  घायलों को बनारस के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जिनमें एक की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन


महेवा निवासी हीरा पटेल व राम किशुन बिंद(60) के बीच एक भूखंड पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। उनमें कई बार मारपीट भी हो चुकी है। सोमवार की शाम दोनों में पक्षों में फिर मारपीट हुई थी। रामकिशुन ने हीरा व सहयोगियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। 

इससे नाराज हीरा ने मंगलवार की भोर करीब सवा चार बजे हैंडपंप पर पानी भरने गए रामकिशुन तथा उसका बेटे धमेंद्र(22) पर हमला बोल दिया। शोरगुल सुनकर रामकिशुन की पत्नी तथा एक बेटी वहां आ गईं। आरोप है कि हीरा ने रामकिशुन पर तमंचे से गोली चलाई जो धर्मेंद्र (22) की गर्दन में जा लगी। छर्रा लगने से रामकिशुन  पत्नी इंद्रवती और बेटी सुमन (14) घायल भी घायल हो गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ने तेल फेंक जलाने का किया प्रयास

- फोटो : demo Pic
शिकायत मिलने पर पुलिस ने हीरा के घर दबिश दी तो उसकी पत्नी सुनीता ने थानाध्यक्ष योगेश यादव, उपनिरीक्षक श्रवण कुमार, संजय सिंह और अन्य सिपाहियों पर मिट्टी का तेल फेंक दिया और उन्हें जलाने के लिए आग लगाने की कोशिश कर ही रही थी कि पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। मकान की तलाशी के दौरान बल्लम, गड़ासा, चाकू, तलवार, तमंचा और कारतूस आदि बरामद हुए हैं। 
 
पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने कहा कि मंगलवार की भोर में भूमि विवाद में एक व्यक्ति ने अपने विपक्षी पर गोली चला दी। गोली दूसरे को लगी है जबकि तीन लोग छर्रे से घायल हुए हैं। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस पर हमले के मामले में भी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें