भूमि विवाद को लेकर क्षेत्र के महेवा गांव में बुधवार की भोर में हुई मारपीट व फायरिंग में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। आरोपियों को गिरफ्तार करने गए पुलिस दल पर मिट्टी का तेल डाल कर जलाने का प्रयास किया गया। इस मामले में महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायलों को बनारस के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जिनमें एक की हालत गंभीर है।
महेवा निवासी हीरा पटेल व राम किशुन बिंद(60) के बीच एक भूखंड पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। उनमें कई बार मारपीट भी हो चुकी है। सोमवार की शाम दोनों में पक्षों में फिर मारपीट हुई थी। रामकिशुन ने हीरा व सहयोगियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी।
इससे नाराज हीरा ने मंगलवार की भोर करीब सवा चार बजे हैंडपंप पर पानी भरने गए रामकिशुन तथा उसका बेटे धमेंद्र(22) पर हमला बोल दिया। शोरगुल सुनकर रामकिशुन की पत्नी तथा एक बेटी वहां आ गईं। आरोप है कि हीरा ने रामकिशुन पर तमंचे से गोली चलाई जो धर्मेंद्र (22) की गर्दन में जा लगी। छर्रा लगने से रामकिशुन पत्नी इंद्रवती और बेटी सुमन (14) घायल भी घायल हो गईं।