फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने निभाया वादा, पति को दी वैलेंटाइन डे पर 'नई जिंदगी'

Sun, 25 Feb 2018 01:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादातर फिल्मों और सीरियल्स में ऐसा देखा गया है कि प्यार करने वाले अपने पार्टनर के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं, फिर चाहे हालात जान पर भी क्यों न बन जाए? अगर ऐसा वाक्य रील लाइफ की जगह रियल लाइफ में देखने को मिले तो ये बेहद आश्चर्यजनक होता है। 

विज्ञापन


दरअसल, तमिलनाडु के कोम्बतूर में एक महिला ने अपने पति को वेलेंटाइन डे पर गिफ्ट में नई जिंदगी दी है। पति जागीर हुसैन लंबे समय से लीवर की बीमारी का सामना कर रहा था। डॉक्टरों ने हुसैन को लीवर ट्रांसप्लांट की सलाह दी, लेकिन हुसैन को इस बात की चिंता थी कि उसके लिए इतना कदम कौन उठाएगा।

दिलचस्प बात है कि साथ जीने मरने की कसमें खाकर उससे लव मैरिज करने वाली उसकी पत्नी ने अपने लीवर का हिस्सा देने का फैसला लिया। ऑपरेशन के बाद हुसैन ने कहा कि इस वेलेंटाइन का गिफ्ट बेहद खास है।
विज्ञापन


पत्नी निशा ने कहा कि उन्होंने 6 साल पहले शादी की थी और वो हर साल पति हुसैन को वेलेंटाइन डे पर गिफ्ट दिया करती थी। इस बार निशा ने हुसैन को नई जिंदगी देने का फैसला लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें