फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खर्राटों से परेशान पत्नी ने मांगा तलाक, सुलह की कोशिशें नाकाम

Sat, 04 Feb 2017 12:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सुनकर हैरत होती है, लेकिन यह सही बात है। सुलह और समझौते की सभी कोशिशों के नाकाम होने के बाद गत दिनों एक पत्नी ने अपने पति से तलाक मांगा है, जिसमें वजह के रूप में पति को खर्राटों की बीमारी बताई है। इसके लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया गया है। 
विज्ञापन


महिला के अधिवक्ता दिनेश बाबू शर्मा ने बताया कि बात सुनने में जितनी सहज लगती है उतनी है नहीं। महिला के पति को थ्रोटल प्रॉब्लम है। यह बात शादी के समय लड़के पक्ष ने लड़की पक्ष से छिपाई। दोनों ही पक्ष अलीगढ़ के ही रहने वाले हैं। खर्राटों की वजह से महिला को न सिर्फ मानसिक, बल्कि नींद संबंधी समस्या भी होने लगी है और उसका पूरा मानसिक और सामाजिक तालमेल बिगड़ गया है।

इस स्थिति में इस संबंध को आगे बढ़ाना दोनों परिवारों के हित में नहीं है। यही बात अदालत में भी कही गई है। दिनेश बाबू कहते हैं कि शादी महज अभी सवा साल पुरानी है और दंपति पर कोई बच्चा नहीं है। ऐसे में अलग राहें करने से किसी को कोई समस्या नहीं आएगी। अधिवक्ता दिनेश बाबू शर्मा कहते हैं कि अदालत में मामला सुनवाई के लिए स्वीकार किया गया है। महिला का पक्ष मजबूती से रखा जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

खर्राटों का कारण क्या है?

जिला अस्पताल के पूर्व वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. यशपाल रावल कहते हैं कि जब हम सो रहे होते हैं और श्वांस नली में हवा के बहाव में कोई रुकावट आती है तो गले के ऊतक वाइब्रेट करते हैं। इससे खर्राटों की आवाज पैदा होती है। कुछ मामलों में इसे नियंत्रित कर लिया जाता है और कुछ मामलों में यह जीवन के साथ चलते रहते हैं। कभी कभी थकान आदि के कारण भी खर्राटे की समस्या हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें