कर्नाटक कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा ने हाल ही कांग्रेस पार्टी को छोड़ दिया है। संभावना है कि कृष्णा जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते है। कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा की माने तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व नेता एसएम कृष्णा जल्दी ही बीजेपी में शामिल होंगे।
S.M. Krishna (recently resigned from Cong) will join BJP shortly: B.S. Yeddyurappa, BJP Karnataka President
— ANI (@ANI_news) February 4, 2017
उन्होंने कहा कि अभी यह बात निश्चित नहीं हो पाई है कि वह बीजेपी में कब शामिल होंगे। मगर यह निश्चित है कि वह 100 प्रतिशत बीजेपी में शामिल होंगे। 84 वर्षीय कृष्णा ने पिछले हफ्ते यह कहते हुए कांग्रेस छोड़ दी थी क्या कि उनकी उम्र को देखते हुए पार्टी ने उन्हें दरकिनार कर दिया गया है।