युवक ने अपनी पत्नी और बेटे की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसे शक था कि पत्नी के किसी और से संबंध हैं। इसलिए उसने पत्नी की हत्या की। जबकि बेटे ने उसे पत्नी की हत्या करते देख लिया था। इसलिए बेटे का भी गला घोंट दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
महाराष्ट्र के कांदिवली इलाके में एक युवक ने अपनी पत्नी और बेटे की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। साथ ही घटना को आत्महत्या दिखाने के लिए उनके शवों को छत से लटका दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसे शक था कि पत्नी के किसी और से संबंध हैं। इसलिए उसने पत्नी की हत्या की। जबकि बेटे ने उसे पत्नी की हत्या करते देख लिया था। इसलिए बेटे का भी गला घोंट दिया।
विज्ञापन
कांदिवली निवासी शिवशंकर दत्ता ने सोमवार दोपहर को मुंबई पुलिस को सूचना दी कि उनकी पत्नी पुष्पा दत्ता और उनके बेटे ने घर में फांसी लगा ली है। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने शवों को उतरवाया और दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो शिवशंकर दत्ता को पूछताछ के लिए बुलाया।
पुलिस ने बताया कि शिवशंकर से जब पूछताछ की गई तो उसने हर बार अलग-अलग जवाब दिए। जब सख्ती से पूछा तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। उसने विवाहेतर संबंध के संदेह में अपनी पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार की। उसने अपने बेटे को भी इसी तरह से मार डाला क्योंकि उसने हत्या देखी थी। शिवशंकर ने इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए उनके शवों को छत की स्टील रॉड से लटका दिया था। पुलिस ने शिवशंकर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
14 साल बाद पकड़ा पत्नी का हत्यारोपी
पत्नी की हत्या के मामले में 14 साल से फरार चल रहे आरोपी को महाराष्ट्र पुलिस ने उत्तर प्रदेश एसटीएफ की मदद से गिरफ्तार किया। आरोपी जवाद जब्बार सैयद अपनी पहचान छिपाकर उन्नाव में रह रहा था। पुलिस ने 25 जनवरी को आरोपी को उन्नाव के एक गांव से पकड़ा। पुलिस लखनऊ की कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड हासिल करने के बाद आरोपी को पालघर लेकर आई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सैयद ने 24 मई 2011 को अपनी पत्नी रिहाना की पत्थर मारकर हत्या कर दी थी।