फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajit Pawar Plane Crash: अजित पवार प्लेन क्रैश में कर्नाटक में क्यों हुई जीरो FIR, रोहित पवार ने बताई असली वजह

Wed, 25 Mar 2026 03:13 PM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

अजित पवार के निधन को दो महीने होने वाले हैं। इसी विमान हादसे के मामले पर कर्नाटक में जीरो एफआईआर दर्ज किया। रोहित पवार ने कनार्टका में जीरो एफआईआर दर्ज कराने की वजह बताई है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
रोहित पवार - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अजित पवार के निधन को दो महीने वाले हैं। इस बीच उनके भतीजे रोहित पवार लगातार विमान हादसे पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने बुधवार को कहा कि मुंबई और बारामती में एफआईआर दर्ज न होने के बाद वह दिल्ली गए थे। इसके बाद कर्नाटक में जीरो एफआईआर दर्ज किया गया था। 

यह भी पढ़ें- बंगाल में चुनावी पारा हाई: दिलीप घोष के 'देख लेने' वाले बयान पर बवाल, चुनाव आयोग पहुंची टीएमसी

विज्ञापन


रोहित पवार ने क्या कहा? 
उन्होंने कहा कि अजित पवार विमान दुर्घटना मामले में सभी चाहते थे कि एफआईआर दर्ज हो। इसलिए हम मुंबई गए थे, लेकिन वहां जीरो एफआईआर दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद हम बारामती और सीआईडी के पास गए। इन तीनों जगह जीरों एफआईआर नहीं दर्ज किया गया। इसके बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ मुलाकात हुई। उन्हें सलाह दी गई थी कि वे अजीत पवार के विमान दुर्घटना से संबंधित अपनी शिकायत को ऐसे राज्य में ले जाएं जहां उन्हें न्याय मिल सके, जिसके बाद कर्नाटक के बेंगलुरु में जीरो एफआईआर' दर्ज की गई। अब बारामती में इसी आधार पर जांच की जाएगी।
यह भी पढ़ें- Supreme Court: समीर वानखेड़े को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, चार्जशीट पर जवाब के लिए एक हफ्ते का समय
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्कालीन उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख अजीत पवार की 28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती हवाई पट्टी के पास एक विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई। उनकी मृत्यु के चार दिन बाद, 26 फरवरी को सुनेत्रा पवार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और उन्हें एनसीपी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें