फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा: आंध्र के सांसद विजयसाई रेड्डी का विदाई भाषण, कांग्रेस पर टिप्पणी करते ही सदन में लगे ठहाके 

Thu, 31 Mar 2022 05:54 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आंध्र प्रदेश के सांसद विजयसाई रेड्डी राज्यसभा से विदाई लेने वाले सांसदों में से एक रहे। इस दौरान उन्होंने उच्च सदन में गर्मजोशी भरा विदाई भाषण भी दिया। 
विज्ञापन
विजय साई रेड्डी - फोटो : twitter@sansadTv
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार को राज्यसभा में अपना कार्यकाल पूरा करने वाले आंध्र प्रदेश के सांसद विजयसाई रेड्डी ने उच्च सदन में एक गर्मजोशी से विदाई भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष भी किया और वर्षों पहले संसद में अपने प्रवेश को याद किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा, भारत एक अविश्वसनीय देश है। नेल्लोर जिले के तल्लापुडी में जन्मा और चेन्नई में एकाउंटेंसी का काम करते हुए मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कभी संसद जाऊंगा। पिछले छह साल मेरे और मेरी पार्टी के लिए बहुत यादगार रहे हैं। 

विज्ञापन


रेड्डी के इस बयान पर लगे ठहाके 
उन्होंने कहा, मैं आपकी अध्यक्षता में इस सदन का सदस्य बनने के लिए खुद को भाग्यशाली मानता हूं। आपने हमेशा अनुशासन और मूल्यों को बनाए रखा। साथ ही मुझे इस सम्मानित सदन में भेजने के लिए वाईएस जगन मोहन रेड्डी का आभार। अगर अपने खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए मैं कांग्रेस को धन्यवाद नहीं दूं, तो मैं अपनी जिम्मेदारी से चूक जाऊंगा। रेड्डी के इस बयान के साथ ही उनके आसपास बैठे अन्य सांसद, जिनमें कभी कांग्रेस में रह चुकी शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी भी शामिल थीं, उनकी हंसी छूट जाती है।



उनका संदर्भ राज्यसभा सदस्य और वाईएस जगन मोहन रेड्डी से जुड़े आय से अधिक संपत्ति के मामले से था, जिसे लेकर उन्होंने अतीत में कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला किया था। जगन मोहन रेड्डी के स्वामित्व वाली कंपनियों के ऑडिटर विजयसाई को लगभग 10 साल पहले अवैध संपत्ति मामले में गिरफ्तार किया गया था। तब केंद्र में कांग्रेस सत्ता में थी।
विज्ञापन


हालांकि, अपने भाषण में आंध्र के नेता ने उन सभी सांसदों को धन्यवाद दिया जिनसे वह जुड़े रहे हैं। उन्होंने कहा, वास्तव में जयराम रमेश जी का मेरे दिल में एक विशेष स्थान है। उन्होंने हमेशा मेरा मार्गदर्शन किया। उन्होंने वेंकैया नायडू से कहा, मैं एक छोटे से गांव से हूं, हम दोनों एक ही निर्वाचन क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं। आंध्र के नेता ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीथरामन की भी प्रशंसा की। रेड्डी ने कहा कि निर्मला मोदी कैबिनेट में सबसे ईमानदार मंत्रियों में से एक हैं। यही मैं ईमानदारी से महसूस करता हूं। वह बहुत धैर्य से सुनती हैं। मैं उनसे कई बार मिल चुका हूं और वह हर बार आंध्र के मुद्दे को ईमानदारी से सुनती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें