फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-थलग पड़ा पाकिस्तान, अंतरराष्ट्रीय मंच पर दुनिया भारत के साथ

Wed, 21 Sep 2016 05:04 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
पाकिस्तान का कश्मीर मुद्दे के अंतरराष्ट्रीयकरण करने का दांव पूरी तरह विफल हो गया है। उड़ी आतंकी हमले को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने न सिर्फ भारत के साथ एकजुटता दिखाई, बल्कि आतंकवाद के खात्मे के लिए सहयोग देने की बात कही।
विज्ञापन


फ्रांस, अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, अफगानिस्तान, कनाडा के बाद अब जापान, जर्मनी, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कतर, नेपाल, श्रीलंका, भूटान, मंगोलिया, मालदीव और दक्षिण कोरिया ने भी उड़ी हमले की कड़ी आलोचना की है।

पाक ने वैश्विक मंच पर तीन बार कश्मीर मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाने की कोशिश की, लेकिन हर बार उसको मुंह की खानी पड़ी। पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कश्मीर मुद्दे को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांचों स्थायी सदस्यों को पत्र लिखा था और 22 सांसदों को दुनिया के देशों में भेजा था, लेकिन उनका यह दांव फेल रहा।
विज्ञापन

अमेरिका समेत चीन ने भी किया किनारा

- फोटो : PTI
अब पाक खुद को अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अलग-थलग किए जाने से बचाने में भी कामयाब होता नजर नहीं आ रहा है। मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की-मून ने भी पाक को तगड़ा झटका देते हुए अपने अंतिम भाषण कश्मीर और वहां के हालात का जिक्र तक नहीं किया।

उड़ी आतंकी हमले को लेकर सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य रूस और फ्रांस ने सीधे तौर पर पाकिस्तान या फिर वहां के आतंकी संगठनों पर निशाना साधा है। आतंकवाद को लेकर अमेरिका के साथ ही चीन ने भी पाक से किनारा काट लिया है।

अफगान के राष्ट्रपति अशरफ गनी और श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरिसेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर ‘सीमा पार आतंकवाद’ की निंदा की। उन्होंने भारत के साथ आतंकवाद को खत्म करने के लिए एकजुटता भी जाहिर की।
विज्ञापन

मुस्लिम देशों के संगठन ने कहा कश्मीरियों पर ज्यादती बंद करे भारत

- फोटो : Amar Ujala
मुस्लिम देशों के संगठन ओआईसी ने पाकिस्तान का समर्थन करते हुए भारत को कश्मीरियों पर ज्यादती बंद करने की नसीहत दी है। ओआईसी ने कश्मीर मुद्दे को कश्मीरी जनता और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के के प्रस्तावों के अनुरूप सुलझाने की हिदायत दी है।

ओआईसी के संयुक्त महासचिव इयाद अमीन मदनी ने सोमवार को कश्मीर मुद्दे पर कहा कि भारत कश्मीर पर तत्काल प्रभाव से हिंसा रोके और जल्द कश्मीरी लोगों एवं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के मुताबिक शांति बहाल करे।

इयाद अमीन की टिप्पणी पाकिस्तान के विदेश मामलों के मंत्री सरताज अजीज के ओआईसी के संपर्क समूह की बैठक में कश्मीर का मुद्दा उठाने के बाद आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें