वरिष्ठ वकील दवे ने सुप्रीम कोर्ट में टिप्णी की। वकील ने शीर्ष अदालत में आरोप लगाते हुए यह कहा कि एक व्यक्ति पूरी न्यायपालिका को कंट्रोल कर रहा है। जज लोया मामले में याचिकाकर्ता के वकील का इशारा अमित शाह की ओर था। जज लोया की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग करने वाले याचिकाकर्ता के वकील ने सोमवार को यह आरोप लगाया।
दवे की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी आपत्ति जताई। जस्टिस एएम खानविलकर ने कहा यह बहुत गंभीर और बड़ा आरोप है, ऐसा दोबारा ना बोला जाए।
बॉम्बे लॉयर्स एसोसिएशन की ओर से पेश दवे ने कहा कि जज लोया मामले में जो कुछ हो रहा है, वह परेशान करने वाला है।
दवे ने कहा एक के बाद एक जज को सजा दी जा रही है। पिछले दिनों जज लोया मामले को बॉम्बे हाईकोर्ट के दूसरे जज के पास भेज दिया गया। दवे ने आगे कहा पहले के जज को मामले से इसलिए दूर कर दिया गया क्योंकि उन्होंने सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामले में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को आरोप मुक्त किये जाने के फैसले के खिलाफ अपील दायर करने को लेकर सीबीआई से सवाल किया थे।