रूस और यूक्रेन के बीच बीते दो साल से जंग छिड़ी हुई है। इस लड़ाई में हजारों लोगों की जान जा चुकी है, जबकि हजारों लोग घायल हुए हैं। इसी बीच एक भारतीय व्यक्ति की खबर आई है। भारतीय नागरिक की मौत के मामले में भारतीय दूतावास ने भी बयान जारी किया है। मारे गए नागरिक की पहचान मोहम्मद असफान के रूप में हुई है।
दो साल से ज्यादा हो चुके इस युद्ध में अब तक तीन भारतीयों ने जान गंवाई है। इससे पहले विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की थी।
आइये जानते हैं कि कौन थे मोहम्मद असफान जिनकी युद्ध में मौत हो गई? असफान रूस-यूक्रेन युद्ध में क्या कर रहे थे? घटना सामने आने के बाद क्या हुआ? इस लड़ाई में कितने भारतीयों की जान जा चुकी है?