फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव की वजह से शिवसेना केंद्र पर राममंदिर बनाने के लिए बना रही दबाव : मल्लिकार्जुन खड़गे

Sun, 25 Nov 2018 12:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खड़गे
विज्ञापन

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर हमला किया है। खड़गे ने कहा कि "चुनाव के कारण हर कोई अयोध्या जा रहा है। उद्धव ठाकरे को पिछले 4-5 वर्षों में वहां से जाने से किसने रोक था? एक ओर वे भाजपा के साथ हैं और दूसरी तरफ वे लोगों को बताना चाहते हैं कि वो राममंदिर बनाने में रूचि रखते हैं"। 

विज्ञापन


खड़गे ने आगे कहा कि चुनाव की वजह से शिवसेना राममंदिर बनाने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव डाल रही है पर इस तरह वो लोगों को बेवकूफ नहीं बना सकते। बता दें कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे आज राममंदिर को लेकर अयोध्या में हैं और वो भाजपा सरकार पर मंदिर बनाने को लेकर वार कर रहे हैं। 

अयोध्या में रामलला का दर्शन करने के बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार को राममंदिर मुद्दे पर अध्यादेश लाना चाहिए। शिवसेना उसका समर्थन करेगी। हिंदुओं की भावनाओं से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा अगर मंदिर नहीं बना तो सरकार नहीं बनेगी। हिंदू अब ताकतवर हो गया है और अब मार नहीं खाएगा।ठाकरे ने कहा कि रामलला के दर्शन कर बाहर आने पर ऐसा लगा कि मैं जेल से निकल रहा हूं। मैं कल से अयोध्या में हूं। यहां अच्छा लग रहा है।
विज्ञापन


राममंदिर का नाम लेकर अब वोट की राजनीति नहीं होनी चाहिए। पिछले चार सालों में सरकार ने कुछ नहीं किया। अगर मामला अदालत के पास ही जाना है तो चुनाव प्रचार में राममंदिर का इस्तेमाल करना बंद कर देना चाहिए। जनता से कह देना चाहिए कि राममंदिर भी हमारे लिए एक चुनावी जुमला था। उद्धव ठाकरे ने कहा कि संसद का एक सत्र बचा हुआ है। इसमें राममंदिर के लिए अध्यादेश लाना चाहिए। शिवसेना अध्यादेश का समर्थन करेगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि योगी जी ने कहा था कि वहां मंदिर था, मंदिर है और मंदिर ही रहेगा। ठाकरे बोले, दुख तो इस बात का है कि मंदिर दिख नहीं रहा है। जल्द से जल्द मंदिर निर्माण होना चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें