फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WHO: दक्षिण-पूर्व एशिया में तंबाकू का सेवन कर रहे किशोर, डिजिटल मीडिया से पहुंच रहा नुकसान, डब्लूएचओ परेशान

Fri, 31 May 2024 12:46 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वाजेद ने एक बयान में कहा कि 'तंबाकू के खिलाफ लड़ाई हमारे लिए, खासकर दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के लिए यह और भी अहम है। हमारे सदस्य देशों में युवाओं को तम्बाकू उद्योग द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विश्व तंबाकू निषेध दिवस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'विश्व तम्बाकू निषेध दिवस' से एक दिन पहले, दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए डब्ल्यूएचओ की क्षेत्रीय निदेशक साइमा वाजेद ने इस बात पर चिंता जताई की कि काफी कोशिशों और नीतियों के बावजूद किशोर और बच्चे तंबाकू उत्पादों का सेवन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल मीडिया इसमें बड़ी भूमिका निभा रहा है और बच्चे-किशोर तंबाकू के आदी हो रहे हैं। वाजेद ने कहा कि तंबाकू निवारक नीतियों और नियमों के बावजूद दक्षिण पूर्व एशिया में बड़ी संख्या में बच्चे और किशोर तंबाकू का सेवन कर रहे हैं। 
विज्ञापन


दक्षिण पूर्व के देशों के लिए बढ़ा खतरा
वाजेद ने एक बयान में कहा कि 'तंबाकू के खिलाफ लड़ाई हमारे लिए, खासकर दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के लिए यह और भी अहम है। हमारे सदस्य देशों में युवाओं को तम्बाकू उद्योग द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। इसके चलते हमारे पास विभिन्न तम्बाकू उत्पादों का उपयोग करने वाले 1.1 करोड़ किशोर हैं, जो बहुत चिंताजनक है। लगभग 41 करोड़ वयस्क तम्बाकू उपयोगकर्ताओं के साथ, दुर्भाग्य से, हमारे क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक किशोर और वयस्क तंबाकू का सेवन करते हैं।' 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें