भारतीय मौलाना का ऐलान, कुलभूषण के जूते नवाज को पहनाओ-ले जाओ 20 लाख
- फोटो : ANI
कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान द्वारा फांसी की सजा दिए जाने के खिलाफ पूरा देश एकजुट हो गया है। एक तरफ कांग्रेसी नेता शशि थरूर ने विदेशमंत्री सुषमा स्वराज की अपील पर पाकिस्तान के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय अदालत में ड्राफ्टिंग के लिए मदद की, तो दूसरी तरफ आम जनमानस में भी पाकिस्तान के खिलाफ रोष है। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल के रहने वाले मौलाना आतिफ कादरी ने ऐलान किया है कि जो व्यक्ति पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के गले में कुलभूषण जाधव के जूते की माला पहनाकर पूरे भारत में घुमाएगा, उसे वो 20 लाख रुपए बतौर इनाम में देंगे।
मौलाना कादरी ने जाधव को फांसी देने पर गुस्सा जताते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति कुलभूषण जाधव जी के जूते को नवाज के गले में बांधकर उसे पूरे भारत में घुमाएगा, मैं उसे 20 लाख रुपए ईनाम के तौर पर दूंगा।
One who puts #KulbhushanJadhav ji's shoes around Nawaz Sharif's neck¶des him across India will get Rs 20 Lakh from me:Maulana Atif Qadri pic.twitter.com/88ANkE1mND
— ANI (@ANI_news) May 19, 2017
बता दें कि मौलाना कादरी वही व्यक्ति हैं, जिन्होंने गायक सोनू निगम के खिलाफ बयान दिया था। उसे काफी लोगों ने फतवा कहकर प्रचारित किया था, पर बाद में मौलाना ने कहा था कि वो मेरे अपने विचार थे, कोई फतवा नहीं। मौलाना का कहना था कि वो फतवा देने जैसे जिम्मेदार पद के काबिल नहीं हैं, और न ही इस्लाम के आधिकारिक जानकार हैं।
गौरतलब है कि मौलाना आतिफ अली कादरी हावड़ा जिले के बागनान में रहते हैं जहां वह ख़ानकाह चलाते हैं। कादरी सूफी मत से हैं और उनके अनुयायियों में सभी धर्मों के लोग शामिल हैं।