फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL स्पेशल: गोवा में वेटर से मुंबई इंडियंस की जर्सी तक का अनोखा सफर

Fri, 19 May 2017 09:54 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
आईपीएल स्पेशल: गोवा में वेटर से मुंबई इंडियंस की जर्सी तक का अनोखा सफर - फोटो : Mumbai Indians
विज्ञापन
आईपीएल यानि गेंद और बल्ले का जोरदार संघर्ष। कभी एक भारी पड़ता है, तो कभी दूसरा। लेकिन इस संघर्ष के दौरान कुछ ऐसी भी कहानियां सामने आती हैं, जो भविष्य के लिए बेहतर उम्मीद जगाती हैं। भविष्य की ऐसी ही उम्मीदों में से एक हैं कुलवंत खेजरोलिया। कुलवंत मौजूदा समय में मुंबई इंडियंस की टीम में हैं, पर उनकी कहानी बाकियों से बेहद जुदा सी है।
विज्ञापन


कुलवंत खेजरोलिया गोवा में वेटर का काम करते थे। और अपने दोस्त के कहने पर प्रोफेशनल क्रिकेट खेलने दिल्ली आए। उन्होंने अपने परिजनों को भी इस बाबत कुछ भी नहीं बताया। जो उन्हें अहमदाबाद में उनके दोस्त के ट्रांसपोर्ट के काम में हाथ बटाने के लिए भेजना चाहते थे। दिल्ली में कुलवंत लाल बहादुर शास्त्री क्लब से जुड़े, जहां से गौतम गंभीर, नीतीश राणा और उन्मुक्त चंद जैसे क्रिकेटर सामने चुके हैं।

कुलवंत खेजरोलिया बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने दिल्ली के लिए साल 2017 में ही प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दिलीप ट्रॉफी के मैच में पदार्पण किया था। यहां वो दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम के साथ नेट प्रैक्टिस कर रहे थे, जब दिल्ली के चयनकर्ताओं का ध्यान उनकी ओर गया। चयनकर्ताओं ने उन्हें विजय हजारे नेशनल वनडे टूर्नामेंट के लिए टीम में एक्स्ट्रा खिलाड़ी के तौर पर शामिल कर लिया।
विज्ञापन


कुलवंत खेजरोलिया जो कभी गोवा में वेटर हुआ करते थे, पर किस्मत और हिम्मत की वजह से वो अब मौजूदा समय में मुंबई इंडियंस की टीम में बतौर पेसर शामिल किए गए हैं। उन्हें इस सीजन में मुंबई इंडियंस ने महज 10 लाख के बेस प्राइज पर खरीदा है। हालांकि बुमराह, मलिंगा, जॉनसन, मैक्कलेघन की मौजूदगी में उन्हें अंतिम एकादश में जगह नहीं मिल पाई है, लेकिन वो भविष्य के लिए जरूर तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें