फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Youth Congress: कौन हैं उदय भानु चिब? जो बनाए गए यूथ कांग्रेस का नएअध्यक्ष

Sun, 22 Sep 2024 05:08 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Uday Bhanu Chib: कांग्रेस ने रविवार को संगठन में एक बड़ा बदलाव करते हुए उदय भानु चिब को यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है।  उदयभानु बी.वी. श्रीनिवास की जगह लेंगे।
विज्ञापन
उदय भानु चिब - फोटो : X/Uday_Bhanu9
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के बीच कांग्रेस ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। कांग्रेस ने रविवार को यूथ कांग्रेस के नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया। कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर से संबंध रखने वाले उदय भानु चिब को यूथ कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया है। उदय भानु चिब श्रीनिवास बीवी की जगह लेंगे। जम्मू कश्मीर में इस वक्त चुनाव चल रहे हैं। ऐसे में चिब का नाम सामने आने के बाद इसे एक बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।   
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर से इस पद के लिए चुने जाने वाले दूसरे शख्स हैं
उदय भानु चिब के दूसरे ऐसे नेता हैं। जिन्हें कांग्रेस की युवा विंग का प्रमुख बनने का गौरव हासिल हुआ है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर से से ताल्लुक रखने वाले गुलाम नबी आजाद ही यूथ कांग्रेस के प्रमुख बने थे।  उदय भानु चिब की नियुक्ति जम्मू-कश्मीर में चल रहे विधानसभा चुनावों के बीच हुई है। इससे पहले उदय भानु राज्य युवा कांग्रेस की इकाई के प्रमुख थे। फिलहाल उदय भानु चिब भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव पद पर हैं।

राजनीतिक पारी
उदय भानु चिब ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरूआत कांग्रेस के यूथ संगठन एनएसयूआई के सदस्य के तौर पर की थी। बाद में वह जम्मू कश्मीर एनएसयूआई के अध्यक्ष चुने गए। कांग्रेस के लिए काम करते हुए चिब को राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में जगह मिली। पार्टी ने इन्हें एनएसयूआई की राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया। फिर उदय भानु को जम्मू कश्मीर युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। 
विज्ञापन


इस पदों पर लबीं पारी खेलते हुए पार्टी ने उन्हें युवा कांग्रेस का महासचिव बनाया। पार्टी के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने अब उन्हें  यूथ कांग्रेस के नया अध्यक्ष बनाया है।  
चिब जम्मू-कश्मीर चुनावों के लिए कांग्रेस की घोषणापत्र समिति का भी हिस्सा रहे हैं।  चिब जम्मू के पलौड़ा इलाके से आते हैं और कांग्रेस नेता हरि सिंह चिब के पुत्र हैं।

शुक्रवार को उदय भानु चिब ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी। जिसमें उन्होंने लिखा था, "मेरे नेता राहुल गांधी जी के साथ एक यादगार मुलाकात! सामाजिक न्याय के लिए आपका संघर्ष और दृढ़ता हम सभी के लिए प्रेरणा है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उदय भानु जम्मू नॉर्थ सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रहे थे। इसी बीच आज उनके नाम का ऐलान हो गया। हालांकि इस सीट पर कांग्रेस ने अजय कुमार सधोत्रा को टिकट दे दिया। वह पिछले साल राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में दिखे थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें