बिहार चुनाव में एनडीए को बहुमत मिलने के बाद आज नई सरकार का गठन हो गया। नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनें। वहीं, भाजपा से सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा उपमुख्यमंत्री की शपथ ली। इन के साथ ही कुल 26 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली, जिनमें से 14 भाजपा से, 8 जदयू से, 2 लोजपा से और एक-एक हम और रालोमो से हैं। एनडीए की इस कैबिनेट में नौ नए चेहरों को शामिल किया गया है, जिसमें लोजपा के संजय कुमार सिंह भी शामिल हैं। आइए जानते हैं कौन हैं संजय कुमार सिंह?
संजय कुमार सिंह पहली बार विधायक चुने गए। इससे पहले 2020 के चुनाव में उन्होंने महुआ सीट से मुकेश रोशन से हार का सामना करना पड़ा। संजय कुमार 2020 में तीसरे नंबर पर रहे। इस चुनाव में संजय कुमार को मात्र 25,198 वोट मिले थे।