फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: लोकल ट्रेन में मराठी नहीं बोल पाया तो पांच लोगों ने मिलकर पीटा, ठाणे में छात्र ने की आत्महत्या

Thu, 20 Nov 2025 06:59 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पुलिस के मुताबिक, छात्र ट्रेन से यात्रा कर रहा था। तभी कल्याण और ठाणे स्टेशन के बीच एक यात्री से उसकी हल्की बहस हुई। इस बीच यात्री ने उसे मराठी में बात न करने को लेकर उलझा लिया और मामला बढ़ गया। इसके बाद उस यात्री ने अपने साथियों के साथ छात्र के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
लोकल ट्रेन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 19 साल के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, यहां लोकल ट्रेन में मराठी भाषा न बोल पाने को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की थी। इस घटना से छात्र इतना परेशान हो गया कि उसने घर पर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि अर्नव लक्ष्मण खैरे नाम का यह छात्र विज्ञान संकाय का प्रथम वर्ष का छात्र था। उसके साथ मारपीट की घटना मंगलवार सुबह उस वक्त हुई, जब वह मुलुंड स्थित अपने कॉलेज जा रहा था। इसके बाद कल्याण पूर्व में स्थित अपने अपार्टमेंट में उसने फांसी लगा कर जान दे दी। शाम को उसका शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। 

कल्याण के सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणजी गेटे ने बताया कि अर्नव ट्रेन से यात्रा कर रहा था। तभी कल्याण और ठाणे स्टेशन के बीच एक यात्री से उसकी हल्की बहस हुई। अर्नव ने भीड़भाड़ वाले डिब्बे में थोड़ा आगे बढ़ने का अनुरोध किया था, जिस पर उस यात्री ने उसे मराठी में बात न करने को लेकर उलझा लिया और मामला बढ़ गया।

अधिकारी ने बताया कि उस यात्री ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर अर्नव पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह पीटा। भयभीत और तबीयत बिगड़ने पर अर्नव ठाणे स्टेशन पर उतर गया और दूसरी ट्रेन से मुलुंड पहुंचा। कॉलेज में क्लास अटेंड न करने के बाद वह जल्द ही घर लौट आया और अपने पिता को फोन पर घटना की जानकारी दी। पिता ने उसकी आवाज में घबराहट और तनाव महसूस किया।
विज्ञापन

शाम को काम से लौटने पर पिता ने घर का दरवाजा बंद पाया। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, जहां अर्नव को कंबल से बने फंदे पर लटका पाया गया। अधिकारी ने बताया कि अर्नव के पिता ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि मारपीट से उनके बेटे को मानसिक तनाव से जूझना पड़ा, जिसके बाद उसने यह आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें