प्रिया सचदेव कपूर कौन हैं?
प्रिया का जन्म दिल्ली के एक कारोबारी परिवार में हुआ। उनके पिता अशोक सचदेव एक ऑटोमोबाइल डीलर हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (यूसीएल) से गणित और व्यापार प्रबंधन की पढ़ाई की और यूसीएलए में भी कुछ समय पढ़ाई की। शुरुआत में प्रिया ने मॉडलिंग से सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने 2005 की बॉलीवुड फिल्म नील एन निक्की में एक छोटा सा रोल भी किया। उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, वह इस समय सोना कॉमस्टार में गैर-कार्यकारी निदेशक हैं और कपूर परिवार की निवेश कंपनी 'ऑरियस इंवेस्टमेंट' की निदेशक हैं।
ये भी पढ़ें:
ISRO चीफ बोले- भारत को अगले तीन वर्षों में तीन गुना बढ़ानी होगी अंतरिक्ष में उपग्रहों की संख्या
प्रिया सचदेव कपूर, संजय कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम/प्रिया सचदेव कपूर
अमेरिकी होटल कारोबारी से हुई थी पहली शादी
प्रिया की निजी जिंदगी भी सुर्खियों में रही है। उनकी पहली शादी अमेरिकी होटल कारोबारी विक्रम चटवाल से हुई थी। यह रिश्ता शुरुआत में अच्छा चल रहा था, लेकिन 2025 के मई महीने में एक इंटरव्यू में प्रिया ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान ही उन्हें इस रिश्ते की सच्चाई समझ आ गई थी। उन्होंने बताया कि 15 से 20 हफ्तों की गर्भावस्था के दौरान उन्हें अहसास हुआ कि यह रिश्ता वैसा नहीं है जैसा उन्होंने सोचा था। प्रिया के मुताबिक, उन्होंने अपनी होने वाले बच्चे की भलाई के लिए इस रिश्ते को बचाने की कोशिश की, लेकिन पांच साल बाद अलग होने का फैसला लिया। बच्चे की कस्टडी को लेकर लंबा मुकदमा चला जिसके बाद 2011 में उनका तलाक हुआ और बेटी की कस्टडी उन्हें मिली।
ये भी पढ़ें:
US-ओमान पहुंची स्टील की सड़क की भारतीय तकनीक, दो ट्रिलियन का बाजार, मिलेंगी एक करोड़ नौकरियां
प्रिया सचदेव कपूर, संजय कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम/प्रिया सचदेव कपूर
दिल का दौरा पड़ने से हुआ संजय कपूर का निधन
2017 में उन्होंने संजय कपूर से शादी की। संजय कपूर पहले अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पति थे। 12 जून 2025 को इंग्लैंड में पोलो मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से संजय कपूर का निधन हो गया। संजय का एक बेटा है, जिसका नाम अजारियास है। अब प्रिया को कानूनी पेचिदगियों का सामना करना पड़ रहा है। सोना ग्रुप के उत्तराधिकारी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। ऐसे में सबकी नजरें अब प्रिया पर टिकी हैं।