फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं प्रद्युत बोरदोलोई?: असम चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद-MLA रहे नेता भाजपा में गए; सियासी बयानबाजी शुरू

Wed, 18 Mar 2026 02:00 PM IST
Sandhya Kumari न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

असम से कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने अपमान के आरोपों के बीच इस्तीफा दिया, जिस पर निशिकांत दुबे समेत कई नेताओं ने कांग्रेस की स्थिति पर सवाल उठाए।

विज्ञापन
प्रद्युत बोरदोलोई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम से कांग्रेस के लोकसभा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि यह फैसला उनके लिए बेहद कठिन था क्योंकि उन्हें कांग्रेस पार्टी के अंदर कई मुद्दों पर लगातार अपमान का सामना करना पड़ रहा था। उनके इस्तीफे के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। विभिन्न दलों के नेताओं ने इस घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस की स्थिति पर सवाल उठाए हैं।  

जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा का बयान

जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कांग्रेस जमीनी मुद्दों से कट चुकी है। बिहार में जब हम देख रहे थे, हमें लगता था कि जो मुद्दा जनता के बीच है ही नहीं, उस मुद्दे को लेकर कांग्रेस यात्रा निकाल रही है। बिहार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के केवल 6 विधायक रह गए, उनमें से भी बहुत पार्टी से नाराज हैं। राष्ट्रीय स्तर पर भी कांग्रेस नेतृत्वविहीन लग रही है।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने क्या कहा

प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कांग्रेस पार्टी में कुछ बचा है क्या? कांग्रेस खत्म होने वाली है। अगर गौरव गोगोई कल पार्टी से इस्तीफा दे दें तो यह चौंकाने वाली बात नहीं होगी।

“कांग्रेस का अपने विधायकों और सांसदों पर कोई नियंत्रण नहीं”

भाजपा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने कहा कांग्रेस के शीर्ष नेता का कोई नियंत्रण उनके सांसदों-विधायकों पर नहीं रह गया है। कांग्रेस कमजोर हो गई है । असम का प्रकरण संकेत है कि कांग्रेस अब पूरी तरह टूट के कगार पर है।"

वहीं भाजपा सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा कोई भी डूबती हुई नाव में नहीं रहना चाहता और जिस पार्टी का नेतृत्व कमज़ोर और बेअसर हो, उसमें भला कौन रहेगा।

भाजपा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कांग्रेस का हर गढ़ टूट रहा है और पार्टी कार्यकर्ताओं को अब अपने नेताओं पर भरोसा नहीं रहा। आज कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ पूरी तरह से एक धारणा बना ली है।

“कांग्रेस में भगदड़ मची है”

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा पूरे देश में कांग्रेस में भगदड़ मची है। राहुल गांधी की भूमिका किसी भी हालत में देशहित में नहीं है। भाजपा का विरोध करते-करते वे देश का विरोध करने लगे हैं।

कौन है प्रद्युत बोरदोलोई

असम के पूर्व कैबिनेट मंत्री और नगांव से दो बार सांसद रह चुके प्रद्युत बोरदोलोई ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बोरदोलोई ने सोमवार को ही पार्टी हाईकमान को इस्तीफा देने को लेकर संकेत भी दे दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें