फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Who Is Minta Devi: कौन हैं 124 साल की मिंता देवी? जिनकी तस्वीर छपी टी-शर्ट पहनकर विपक्ष ने संसद में बोला हल्ला

Tue, 12 Aug 2025 02:33 PM IST
रिया दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बिहार में कथित मतदाता धोखाधड़ी और एसआईआर को लेकर विपक्ष का हमला तेज हो गया है। विपक्ष का दावा है कि मतदाता सूची में 124 साल की महिला मिंता देवी का नाम जोड़ा गया है। उनका आरोप है कि चुनाव आयोग की जल्दबाजी और लापरवाही के चलते यह गलती हुई है। 
विज्ञापन
SIR को लेकर विपक्ष का विरोध - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष का विरोध बढ़ता जा रहा है। इस बीच, मंगलावर को संसद के बाहर एक अनोखा विरोध देखने को मिला। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी नेता एक टी-शर्ट में नजर आए। इस टी-शर्ट पर बड़े अक्षरों में लिखा था MINTA DEVI और एक महिला की तस्वीर भी लगी है। टी-शर्ट के पीछे लिखा था 124 नॉट आउट। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

 


मिंता देवी को लेकर इतना हंगामा क्यों?

मिंता देवी उन मतदाताओं में से एक हैं, जिन्हें कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा कथित मतदाता धोखाधड़ी के मुद्दे पर प्रेजेंटेशन में शामिल किया गया था। विपक्ष का आरोप है कि चुनाव आयोग की जल्दबाजी और लापरवाही के चलते 124 साल की एक महिला मिंता देवी का नाम पहली बार मतदाता सूची में शामिल किया गया है। विपक्ष के आरोपों को मानें तो मिंता देवी की उम्र दुनिया की सबसे उम्रदरज महिला एथेल कैटरहम (115 साल) से भी नौ साल अधिक है। इस मुद्दे को लेकर विपक्ष ने चुनाव आयोग पर कई सवाल उठाए हैं। हालांकि, जब अमर उजाला ने इस मामले की पड़ताल की तो पता चला कि मामला कुछ और ही है।

ये भी पढ़ें: Congress: 'कांग्रेस दिशाहीन हो गई है', दिवंगत कांग्रेसी नेता अहमद पटेल के बेटे ने की PM मोदी की तारीफ

अमर उजाला की पड़ताल में क्या सामने आया?

'अमर उजाला' ने सीवान के दरौंदा में मिंता देवी को ढूंढ़ा तो पता चला कि वह जीवित हैं। फर्जी नहीं हैं। बस, विशेष गहन पुनरीक्षण में बीएलओ ने इनका विवरण गलत दर्ज कर दिया है। मिंता देवी शादीशुदा हैं। 35 साल की हैं। पहले से वोटर हैं और पुराना वोटर कार्ड भी इनके पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें