फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत माता की जय न बोलने वाले मुंह बंद रखें: राम नईक

Mon, 18 Apr 2016 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
राम नाईक ने भारत माता की जय न बोलने वालों पर साधा निशाना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
राज्यपाल राम नाईक ने भारत माता की जय न बोलने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनको जय नहीं बोलनी है वो बेशक न बोलें लेकिन अपना मुंह बंद ही रखें।
विज्ञापन


जो यह कहते हैं कि भारत माता की जय न बोलने वाले क्या राष्ट्रभक्त नहीं हैं, उनको नसीहत देते हुए राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रभक्ति की भावना सबसे ऊपर है। इसी भावना के साथ भारत माता की जय और वंदे मातरम् बोलते हुए सरदार भगत सिंह जैसे क्रांतिकारियों ने अपनी जान दे दी।

उनकी कुर्बानी को बनाए रखने के लिए ही हम भारत माता की जय और वंदेमातरत बोलते हैं लेकिन जो नहीं बोलते उनकी संख्या एक फीसदी भी नहीं है और इतनी कम संख्या वालों के बोलने न बोलने से कोई फर्क नहीं पड़ता।
विज्ञापन


श्री शिरडी सांई सेवा ट्रस्ट की ओर से यहां शहर के गांधी उद्यान में रविवार को आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में भाग लेने आए राज्यपाल दोपहर पत्रकारों से रूबरू थे।
विज्ञापन

असंसदीय बातों पर जताई आपत्ति

राम नाईक ने भारत माता की जय न बोलने वालों पर साधा निशाना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां के बयानों पर प्रतिक्रिया में राज्यपाल ने कहा कि आजम खां सदन के बाहर जो भी राजनीतिक बयानबाजी करते हैं उन पर संवैधानिक पद पर होने के कारण कोई टिप्पणी न तो मैंने पहले की है और नहीं अब कर रहा हूं।

लेकिन विधानसभा के अंदर उन्होंने जो असंसदीय बातें कहीं उस पर आपत्ति जताई। इसीलिए 60 लाइनों में से 20 लाइनें खुद विधान सभा अध्यक्ष ने काट दीं। मैंने इसी पर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था, विधानसभा अध्यक्ष भी मिलने आए। उन्हें बता दिया है कि बिल क्यों पास नहीं हुए हैं।

मुख्यमंत्री से भी इस बारे में मुलाकात होनी बाकी है। वहीं समारोह में मुख्य अतिथि राज्यपाल ने कहा कि अब प्रदेश के विश्वविद्यालयों में दीक्षांत समारोह की परंपरा शुरू हो गई है। इस साल 22 विश्वविद्यालयों में से 21 में दीक्षांत समारोह कराए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें