फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WHO on COVID-19: कोरोना को लेकर डब्ल्यूएचओ चीफ ने दी चेतावनी, बोले- अभी खत्म नहीं हुई महामारी

Tue, 12 Jul 2022 11:00 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा

सार

इस दौरान उन्होंने नए वेरिएंट के सामने आने की संभावना भी जताई। डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा कि ओमीक्रोन के सब-वेरिएंट जैसे बीए 4 और बीए 5 दुनिया भर में कोरोना के मामलों में और मौतों के मामलों को न केवल जारी बल्कि और बढ़ा सकते हैं। 
 
विज्ञापन
कोरोना - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बढ़ रहे कोरोना मामलों के बीच डब्ल्यूएचओ चीफ टेडरोस अदनहोम गेब्रेहेसुस ने इसे लेकर चिंता जताई है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 मामलों की ताजा लहरें दिखाती हैं कि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। कोरोना को लेकर एक मीडिया ब्रीफिंग में, डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा कि मुझे चिंता है कि कोविड -19 के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि बढ़ रहे मामले स्वास्थ्य प्रणालियों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं पर और दबाव डाल रहे हैं। इस दौरान दुनिया में कोरोना महामारी की वजह से हो रही मौतों को लेकर उन्होंने कहा कि कोरोना से मौकें अस्वीकार्य रूप से अधिक हैं।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने नए वेरिएंट के सामने आने की संभावना भी जताई। डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा कि ओमीक्रोन के सब-वेरिएंट जैसे बीए 4 और बीए 5 दुनिया भर में कोरोना के मामलों में और मौतों के मामलों को न केवल जारी बल्कि और बढ़ा सकते हैं। 

महामारी को रोकने के लिए सुझाव देते हुए उन्होंने अगल-अलग देशों की सरकारों से मौजूदा महामारी विज्ञान के आधार पर कोरोना पर लगाम लगाने की अपनी योजनाओं की नियमित समीक्षा  और समायोजन करने का आग्रह किया।  उन्होंने कहा कि सरकारों को सर्विलांस, टेस्टिंग और सीक्वेंसिंग में आई कमी में फिर से तेजी लानी चाहिए। इसके साथ ही एंटी-वायरल को प्रभावी ढंग से साझा करने के लिए भी काम करना चाहिए।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने महामारी से बचाव के लिए कोरोना टीकाकरण के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना रोधी टीकों की मदद से दुनिया के हर देश में लाखों लोगों की जान बची है। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि जिनका वैक्सीनेशन नहीं हुआ है सरकारों को उनपर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। जिससे सत्तर प्रतिशत से ज्यादा का टीकाकरण का लक्ष्य हासिल की जा सके। 

गौरतलब है कि डब्ल्यूएचओ कोरोना महामारी को लेकर हर सप्ताह की रिपोर्ट जारी करता है।  छह जुलाई को जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया भर में संक्रमण के मामलों में वृद्धि लगातार चौथे सप्ताह भी जारी रही। 27 जुलाई से तीन जुलाई के बीच दुनियाभर में 46 करोड़ कोरोना मामले सामने आए। पिछले सप्ताह भी करीब इतने ही मामले सामने आए थे। इस काल में संक्रमण से 8100 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें