फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: 'जहां भी जमीन दिखती है, भ्रष्टाचार से हड़प लेती है कांग्रेस', नेशनल हेराल्ड केस को लेकर ने BJP का निशाना

Sat, 05 Jul 2025 11:06 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

BJP: भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस पर जमीन से जुड़े भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 2000 करोड़ की संपत्ति पर 'यंग इंडियन' कंपनी बनाकर सिर्फ 50 लाख में कब्जा कर लिया। ईडी ने कांग्रेस नेता सोनिया-राहुल गांधी समेत सात लोगों पर आरोप लगाया है और मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
शहजाद पूनावाला। - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह मामला कांग्रेस की जमीन से जुड़े भ्रष्टाचार की एक मिसाल है। पूनावाला ने कहा, नेशनल हेराल्ड घोटाला इस बात का सबूत है कि कांग्रेस पार्टी का जमीन से रिश्ता कैसे जुड़ा है। चाहे जीजा जी घोटाला हो, मुडा घोटाला हो या नेशनल हेराल्ड, जहां भी कांग्रेस को जमीन दिखती है, वो उसे भ्रष्टाचार से हड़प लेती है।

विज्ञापन


पूनावाला ने यह भी आरोप लगाया कि दो हजार करोड़ रुपये की जो संपत्ति देश के स्वतंत्रता सेनानियों और आम जनता की थी, उसे कांग्रेस ने सिर्फ 50 लाख रुपये में एक एक विशेष उद्देश्य वाली कंपनी 'यंग इंडियन' बनाकर कब्जा लिया। उन्होंने कहा, नेशनल हेराल्ड मामले में जो देश की जनता की दो हजार करोड़ की संपत्ति थी, 'यंग इंडियन' नामक कंपनी बनाकर केवल 50 लाख रुपये देकर उस पर कब्जा कर लिया गया। अब जब इन लुटेरों से संपत्ति वापस मांगी जा रही है, तो ये लोग खुद को पीड़ित दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: भाजपा को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष, अंतिम चरण में प्रक्रिया; प्रदेश प्रमुखों की नियुक्ति से रास्ता साफ
विज्ञापन


दो जुलाई को दिल्ली की राउस एवेन्यू कोर्ट में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दाखिल आरोपपत्र पर सुनवाई हुई, जिसमें जज ने ईडी से पूछा कि क्या कांग्रेस पार्टी पीड़ित है, क्योंकि उसने एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) को कर्ज दिया था। भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एस.वी. राजू ने कोर्ट को बताया कि यह एक साजिश थी, जिसमें एजेएल की दो हजार करोड़ की संपत्ति को कांग्रेस नेताओं द्वारा हड़पने की योजना थी।

विशेष जज विशाल गोगने ने करीब तीन घंटे तक सभी पक्षों की दलीलें सुनीं और मामले की अगली सुनवाई 3 जुलाई के लिए सूचीबद्ध की। ईडी ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सुमन दुबे, सैम पित्रोदा, यंग इंडियन, डोटेक्स और सुनील भंडारी समेत सात लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है।ईडी का कहना है कि कांग्रेस ने एजेएल को 90.25 करोड़ रुपये का कर्ज दिया, जबकि एजेएल के पास 2000 करोड़ की संपत्ति होने के बावजूद कर्ज चुकाने का कोई जरिया नहीं था।

ये भी पढ़ें: 'बढ़ रही गरीबों की संख्या, अमीर और अमीर हो रहे', गडकरी ने धन के असमान बंटवारे पर चिंता जताई
विज्ञापन


एएसजी राजू ने अदालत में कहा कि आरोपियों ने 'यंग इंडियन' नामक कंपनी बनाकर एजेएल की 2000 करोड़ की संपत्ति को सिर्फ 50 लाख में कब्जा करने की साजिश रची और यह कंपनी गांधी परिवार के नियंत्रण में थी। ईडी के अनुसार, डोटेक्स नामक कंपनी ने यंग इंडियन को 1 करोड़ रुपये का कर्ज दिया, जिसमें से 50 लाख रुपये अखिल भारतीय कांग्रेस समिति को दिए गए। इसके बदले में यंग इंडियन ने एजेएल का मालिकाना हक प्राप्त कर लिया।

एएसजी ने दलील दी कि एक ऐसी कंपनी जिसकी संपत्ति की कीमत केवल पांच लाख रुपये है, वह 2000 करोड़ की संपत्ति वाली कंपनी की मालिक कैसे बन सकती है। उन्होंने कहा कि अगर एजेएल को कर्ज चुकाना होता, तो इतनी बड़ी संपत्ति बेचकर आसानी से 90 करोड़ रुपये चुकाए जा सकते थे। राजू ने सवाल उठाया कि जब एजेएल पहले से ही कर्ज चुकाने की स्थिति में नहीं थी, तो कांग्रेस ने उसे दोबारा कर्ज क्यों दिया? उन्होंने कहा कि कोई भी समझदार व्यक्ति ऐसा नहीं करेगा। ईडी ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी की मंशा एजेएल की संपत्ति पर कब्जा जमाने की थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें