फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने किया सवाल, पाकिस्तानी अल्पसंख्यक कहां जाएंगे, इटली?

Wed, 01 Jan 2020 11:21 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
जी किशन रेड्डी (फाइल फोटो) - फोटो : फेसबुक
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन करते हुए कहा है कि पाकिस्तान के हिंदुओं व अन्य अल्पसंख्यकों को शरण देना हमारा नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने सवाल किया, 'तीन पड़ोसी मुस्लिम देशों के अल्पसंख्यकों को नागरिकता देना हमारा नैतिक कर्तव्य है। अगर वे भारत नहीं आते हैं, तो कहां जाएंगे? इटली? इटली हिंदुओं या सिखों को स्वीकार नहीं करेगा क्योंकि वे गरीब लोग हैं।'

विज्ञापन


पाकिस्तान में हिंदू, सिख, ईसाइयों और जैन लोगों की जनसंख्या में भारी गिरावट पर उन्होंने कहा कि यह भारत का नैतिक कर्तव्य है कि गैर मुस्लिम लोगों को शरण दी जाए। मंत्री ने यह भी दावा किया कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को सीएए और जीएसटी के बीच अंतर तक नहीं पता। इसी वजह से उन्होंने हाल में कहा था कि नागरिकता कानून से टैक्स में बढ़ोतरी होगी।

केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष पर इस मुद्दे पर 'घटिया राजनीति' करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष लोगों को जानबूझकर गुमराह कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील करने के बजाय हिंसा भड़काने में लगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें