पीएम मोदी ने कब किए रामसेतु के दर्शन
दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी थाईलैंड और श्रीलंका के दौरे पर थे। उनकी यह यात्रा 3 अप्रैल को शुरू हुई थी। यहां बैंकॉक में पीएम मोदी ने बिम्सटेक सम्मेलन में हिस्सा लिया। इसके बाद पीएम मोदी श्रीलंका रवाना हुए। यहां उन्होंने कई परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी महाबोधि मंदिर भी गए। यहीं से वे रविवार को तमिलनाडु वापस आ रहे थे, जब उन्होंने रास्ते में राम सेतु के दर्शन किए।