फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: मां को मिला गैस सिलेंडर तो बेटे ने PM को कहा थैंक्स, मोदी ने भी भेजा ये जवाब

Tue, 14 Nov 2017 11:31 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र के विदर्भ में रहने वाले मैकेनिकल इंजीनियर मगनेश रायमल के लिए वो पल बेहद खास रहा जब सालों से चूल्हें पर खाना पका रही उसकी मां को गैस सिलेंडर की सुविधा मिली। ये सुविधा प्रधानमंत्री उज्जव योजना के तहत मिली है, जिसे पाकर मगनेश का पूरा परिवार बेहद खुश है। 
विज्ञापन


दिलचस्प बात है कि पीएम मोदी भी उसकी खुशी की एक वजह बने हैं। दरअसल, मगनेश ने घर में सिलेंडर आने के बाद पीएम को शुक्रिया करने के लिए लेटर लिखा था। मगनेश ने पीएम को मां के चेहरे पर आई खुशी और इस स्कीम से देशवासियों को हो रहे फायदे की बातें रखी। 

वहीं पीएम की ओर से आज भी करोड़ों घर में चूल्हों पर ही खाना पकता है और ये महिलाओं की सेहत पर बुरा असर करता है। हर घर में सिलेंडर हो ये पूरी कोशिश है और इस स्कीम से इस सपने को जरूर पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


प्राइवेट फर्म में काम करने वाले मगनेश ने बताया कि उसके घर में इस बात को लेकर अक्सर झगड़ा हुआ था, लेकिन हालातों के चलते मां को सिलेंडर की सुविधा मुहैया करना संभव नहीं था। मगनेश के पिता ने गांव में गैस एजेंसी खुल जाने के बाद कई कोशिशे की, लेकिन उन्हें ये सुविधा नहीं मिल सकी। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक मगनेश के पिता ने बताया कि उनकी पत्नी को सांस की परेशानी होने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें