फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेतन्याहू ने जब हिंदी में कहा, आपका स्वागत है मेरे दोस्त, मोदी हिब्रू में बोले- 'शलोम'

Wed, 05 Jul 2017 10:25 AM IST
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 साल बाद इस्राइल की जमीन पर कदम रखते ही उनके इस्राइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू ने जब हिंदी में कहा, 'आपका स्वागत है, मेरे दोस्त तो इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहूदियों के इस देश के लिए भारत की अहमियत कितनी ज्यादा है। बेन गुरियन एयरपोर्ट पर इस्राइली मंत्रिमंडल के समस्त 11 मंत्री मोदी के स्वागत के लिए पलक बिछाए मौजूद थे जबकि नेतन्याहू ने दोनों देशों के रिश्ते को आसमान से भी ऊंचा करार दिया। 
विज्ञापन


तीन दिवसीय दौरे पर इस्राइल गए पीएम मोदी ने विमान से उतरते ही गर्मजोशी से नेतन्याहू को गले लगा लिया। अभूतपूर्व स्वागत करते हुए इस्राइली प्रधानमंत्री ने मोदी को भारत और विश्व का महान नेता बताते हुए कहा कि इस पल का हम 70 वर्षों से इंतजार कर रहे थे।

एक-दूसरे से तीन बार गले मिलने के बाद और एक-दूसरे को मेरे दोस्त कहकर संबोधित करते हुए नेतन्याहू ने एयरपोर्ट पर ही अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा, 'यह वाकई एक ऐतिहासिक दौरा है। हम भारत से प्यार करते हैं। मोदी के लिए नेतन्याहू ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी की। ऐसा स मान यहां अमेरिकी राष्ट्रपति और पोप को ही दिया जाता है। 
विज्ञापन


दोनों नेताओं ने सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करने और आतंकवाद जैसे समान खतरों से मिलकर निपटने का संकल्प लिया। इस्राइली मिलिट्री बैंड ने दोनों देशों के राष्ट्रगान की धुन बजाई और इसके बाद मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। क्रीम कलर का 'बंद गला सूट पहन कर आए मोदी से नेतन्याहू ने कहा, 'मुझे याद है, हमारी पहली मुलाकात में आपने कहा था कि भारत-इस्राइल के रिश्ते आकाश की ऊंचाइयों जितने प्रगाढ़ हैं।

लेकिन आज मैं कहता हूं कि यह रिश्ता आकाश से भी ऊंचा है। हम अंतरिक्ष तक में साझेदारी कर रहे हैं। हम साथ मिलकर ज्यादा और बेहतर कर सकते हैं।
इस लगाव और दोस्ती का गहरा राजनीतिक महत्व है क्योंकि पहली बार भारत ने फलस्तीन से अपने पारंपरिक सहयोग के रिश्ते को इस्राइल से जोड़ा है। लेकिन भारत अब अधिक निवेश पाने के लिए इस रिश्ते को भुनाने और इस्राइल से अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी तथा रक्षा तकनीक हासिल करने की उ मीद कर रहा है।
विज्ञापन

मोदी ने शलोम के साथ हिब्रू में किया संबोधन

अपने अभूतपूर्व स्वागत से गदगद मोदी ने हिब्रू में कुछ शब्द कहे, 'शलोम, मुझे यहां आने पर खुशी है। मैं एयरपोर्ट पर अगवानी करने आए अपने दोस्त प्रधानमंत्री नेतन्याहू का आभार व्यक्त करता हूं। यह मेरा सौभाग्य है कि इस्राइल की यात्रा करने वाला मैं पहला भारतीय प्रधानमंत्री हूं। मेरा इरादा और फोकस इस्राइल के साथ मजबूत और उदार रिश्ते बनाने का है। हमें आतंकवाद के साझा खतरों से अपने समाज को सुरक्षित करना होगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें