फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर जहाज उड़ाने पहुंची एयर इंडिया की महिला पायलट

Fri, 03 Feb 2017 08:20 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
एयर इंडिया में बीते दिनों एक अजीब वाकया सामने आया जब एक महिला पायलट शराब पीकर जहाज उड़ाने पहुंच गई। एयर इंडिया ने महिला पायलट के इस व्यव्हार पर कार्रवाई करते हुए उसे तीन महीने के लिए किसी भी विमान को उड़ाने पर रोक लगा दी।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक महिला पायलट को दिल्ली से गुजरात जाने वाली एयर इंडिया फ्लाइट ए-320 को उड़ाना था। लेकिन उड़ान से ठीक पहले होने जांच में पाया गया कि महिला पायलट शराब के नशे में है। बता दें कि उड़ान भरने से सभी पायलटों के सांसों की जांच की जाती है, ताकि नशे के हालात में पायलटों को उड़ान भरने से रोका जा सके।

एयर इंडिया के अधिकारी ने बताया कि पुष्टि करने के लिए कुछ देर बाद महिला पायलट की दोबारा जांच करायी गई, लेकिन वो दोनों ही बार जांच में फेल रहीं। जिसके बाद एयर इंडिया ने नियमों के मुताबिक महिला पर कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से तीन महीने तक विमान उड़ाने पर रोक लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला पायलट के समर्थन में उतरे पुरुष पायलट

- फोटो : air india
एयर इंडिया के नियमों के मुताबिक सभी पायलटों को विमान में उड़ान भरने से पहले अपने सांसों की जांच करानी होती है ताकि इस बात की पुष्टि की जा सके की शराब के नशे में हैं। यदि पायलट जांच में फेल होता है तो उसे 20 मिनट बाद दोबारा जांच के लिए भेजा जाता है। अगर पायलट दोबारा भी जांच में फेल हो जाता है तो यह माना जाता है कि पायलट नशे में है।

हालांकि एयर इंडिया के कई पायलट इस मुद्दे पर महिला पायलट के समर्थन में आगे आए हैं। इन पायलटों का कहना है कि कई बार ऐसा होता है कि यदि पायलट नशे में नहीं है तो भी मशीन पायलट को नशे में बता देती है। एक पायलट ने बताया कि जांच के लिए जो मशीन इस्तेमाल होती है वह इतनी तेज है कि अगर पायलट ने तेज आफ्टर शेव, परफ्यूम या होम्योपैथिक दवा का भी इस्तेमाल किया है तो वह उसे नशे में बता देती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें