फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Whatsapp Server Down: व्हाट्सएप का सर्वर डाउन, मेटा के प्रवक्ता ने कही यह बात

Tue, 25 Oct 2022 01:57 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेवाएं ठप होने से यूजर्स को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजने और देखने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। आज दोपहर 12.30 बजे से व्हाट्सएप की सेवाएं ठप हैं। सबसे पहले व्हाट्सएप ग्रुप चैट में मैसेज करने में समस्या देखने मिल रही थी। 


 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (WhatsApp) की सेवाएं मंगलवार दोपहर को भारत समेत कई देशों में दो घंटे तक ठप रहीं। व्हाट्सएप के चैट और ग्रुप चैट में डाउन देखने को मिला। सेवाएं ठप होने के तत्काल मेटा कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि हमें गड़बड़ी की जानकारी है और उसे दुरुस्त करने के उपाय किए जा रहे हैं। जल्द सेवाएं बहाल होंगी। करीब दो घंटे बाद ये सेवाएं फिर शुरू हुईं। 

विज्ञापन


सेवाएं ठप होने से यूजर्स को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजने और देखने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। दोपहर करीब 12.30 बजे से ढाई बजे तक व्हाट्सएप की सेवाएं ठप रहीं। सबसे पहले व्हाट्सएप ग्रुप चैट में मैसेज करने में समस्या देखने मिल रही थी। इसके बाद नार्मल चैट से भी यूजर्स मैसेज नहीं भेज पा रहे थे। 

इसके बाद व्हाट्सएप व फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा के प्रवक्ता ने यूजर्स को हो रही इस परेशानी को लेकर बयान जारी किया। कंपनी ने कहा कि कुछ लोगों को फिलहाल संदेश भेजने में परेशानी आ रही है। हम सभी के लिए सेवाएं, जितनी जल्दी हो बहाल करने में जुटे हैं।  
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जिन देशों के यूजर्स को समस्याओं का सामना करना पड़ा उनमें अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, थाईलैंड, सिंगापुर और पाकिस्तान शामिल थे। करीब दो घंटे तक ठप रहने के बाद व्हाट्सएप की सेवाएं बहाल कर दी गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें