फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हॉट्सऐप पर अपशब्द लिखने वालों का अकाउंट होगा डिलीट, ऐसे होगी पहचान...

Sat, 13 Jul 2019 08:49 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी व्हॉट्सऐप अब मशीन लर्निंग तकनीक से भड़काऊ पोस्ट और मैसेज में अपशब्दों का इस्तेमाल करने वालों की पहचान करेगा। इसके बाद लगातार सेवा नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों का अकाउंट तुरंत डिलीट किया जा सकेगा। यह तकनीक दिसंबर 2019 से काम करने लगेगी।

विज्ञापन


कंपनी ने साल की शुरुआत में कहा था कि व्हॉट्सऐप ऐसी मशीन लर्निंग तकनीक बना रही है। जो नियमों का उल्लंघन करने वाले यूजर्स की पहचान करेगी और उन पर कार्रवाई संभव होगी। कंपनी ने कहा था कि वह इससे पहले केवल 20 प्रतिशत संदिग्ध अकाउंट पर ही कार्रवाई करने में सक्षम थे।

लगाम कसने की योजना


वॉट्सऐप ने शनिवार को कहा कि हमने इस प्लेटफॉर्म को निजी मैसेज भेजने के लिए डिजाइन किया था। व्हॉट्सऐप को भारी तादाद में मैसेज भेजने और दुरुपयोग के लिए नहीं बनाया गया। ऑटोमेटेड मैसेजिंग को रोकने के लिए कार्रवाई करेंगे, जिसके तहत हर महीने 20 लाख अकाउंट पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। बता दें कि दुनियाभर में व्हॉट्सऐप के 150 करोड़ यूजर्स हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें