फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में क्या होगी सिद्धू की भूमिका, अभी फैसला नहीं

Wed, 15 Mar 2017 03:06 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू
विज्ञापन
र्ण बहुमत से पंजाब में कांग्रेस का परचम लहराने वाले भावी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। कैप्टन की राहुल के साथ हुई बातचीत में सरकार गठन के स्वरूप को लेकर भी चर्चा हुई। हालांकि नवजोत सिंह सिद्धू की भूमिका को लेकर अब तक कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है। बताते हैं एक-दो दिन में उन्हें लेकर पार्टी कोई फैसला ले सकती है लेकिन उपमुख्यमंत्री पद को लेकर अभी कुछ तय नहीं है। 
विज्ञापन


कैप्टन 16 मार्च को पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। उनके साथ कैबिनेट के कुछ सदस्य भी शपथ लेंगे। राहुल गांधी ने इस जीत पर उन्हें बधाई दी। कैप्टन ने राहुल से मुलाकात के बाद मीडिया से कहा कि अब राहुल को पार्टी अध्यक्ष बनाने का समय आ गया है। उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी को पंजाब आने का न्योता भी दिया है।

राहुल ने कैप्टन से मुलाकात के बाद भरोसा जताया कि कांग्रेस सरकार पंजाब में जल्द ही एक बार फिर से अपनी वास्तविक क्षमता हासिल कर लेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व कांग्रेस विधायक दल के नेता कैप्टन ने 10 मिनट तक चली बैठक के बाद पत्रकारों को बताया कि वे धन्यवाद देने आए थे।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने स्पष्ट किया कि इस दौरान कैबिनेट के गठन को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। एक अन्य सवाल के जवाब में कैप्टन ने कहा कि अब राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने का समय आ गया है। वे बीते एक साल से इस विषय पर जोर दे रहे हैं।

कैप्टन ने आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के लिए कहा उन्हें यह स्वीकार कर लेना चाहिए कि उनकी पार्टी को पंजाब के मतदाताओं ने नकार दिया है। वे लोगों से सम्पर्क स्थापित करने में नाकाम रहे हैं और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों पर आरोप लगाने लगा रहे हैं। जबकि उन मशीनों की निगरानी संयोगवश उनकी पार्टी के वर्कर ही कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें