जंपिंग जैक के नाम से मशहूर जितेंद्र के भाई और तेलुगु फिल्म निर्माता नितिन कपूर का शव संदिग्ध हालत में उनके मुंबई स्थित ऑफिस से मिला है। नितिन, बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व विधायक जयासुधा के पति थे। घटना के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है। नितिन कपूर बॉलीवुड एक्टर जितेंद्र के भाई हैं।
Telugu actor and former MLA Jayasudha's husband Nitin Kapur allegedly committed suicide by jumping of a building in Mumbai
— ANI (@ANI_news) March 14, 2017
नितिन ने 1985 में दो साल के अफेयर के बाद जयासुधा से शादी की थी। हाल में एक अखबार को दिए इंटरव्यू में जया ने कहा था कि मैं नितिन को पहले दिन से ही पसंद करती थी। वह स्मार्ट है और उनके बात करने का तरीका मुझे बेहद आकर्षित करता है। अगर मैं कहूं कि मैं उन्हें पसंद नहीं करती थी, तो यह झुठ होगा। लेकिन यह पहली नजर वाला प्यार नहीं था। हालांकि मैं उसका साथ पहले दिन से ही पसंद करती थी।
इस बात के जवाब में नितिन ने कहा था कि हम शुरुआत से ही अच्छे दोस्त थे। हमारी कहानी की शुरुआत उस वक्त से होती है जबसे मेरा चेन्नैई और मुंबई आना जाना शुरू हुआ। उसके बाद हमें ऐहसास हुआ कि हम दोनों एक दूसरे को कितना मिस करते हैं। नितिन और जयासुधा की शादी को 30 साल हो गया था, दोनों के दो बच्चे हैं।