फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस तस्वीर के सस्पेंस ने लोगों को किया हैरान, पहली बार में आप भी नहीं पकड़ पाएंगे

Fri, 29 May 2020 02:41 AM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वायरल तस्वीर - फोटो : @joy_bishnoi
विज्ञापन

वन्यजीवों की तस्वीरें आमतौर पर लोगों को काफी प्रभावित करती हैं, लेकिन कुछ मौके ऐसे भी आते हैं जब ये तस्वीरें आश्चर्यचकित कर देती हैं। कई बार तो इन तस्वीरों में जानवरों को खोजना एक बड़ी चुनौती बन जाता है। ऐसी ही एक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की गई, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। दरअसल इस तस्वीर में एक ऐसा जानवर है, जिसे खोजने में लोगों को काफी समय लग जा रहा है। ऐसे में हर कोई अपना-अपना दावा कर रहा है।

विज्ञापन


भारतीय वन सेवा के अधिकारी रमेश बिश्नोई ने एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें एक शिकारी और उसके शिकार दोनों को देखा जा सकता है। इस तस्वीर में पहली चीज है एक हिरण जिसे आप आसानी से देख सकते हैं। लेकिन इस तस्वीर में शिकारी जानवर को तलाश कर पाना थोड़ा मुश्किल है।

बिश्नोई ने ट्विटर पर लोगों को शिकारी जानवर के बारे में बताने के लिए कहा। उन्होंने इसे खोजने की यूजर्स को चुनौती दी।

विज्ञापन

वायरल तस्वीर - फोटो : @joy_bishnoi
इस तस्वीर में हर कोई अपना-अपना अंदाज लगा रहा है। हालांकि, हम सस्पेंस को खत्म करते हुए आपको उस शिकारी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस तस्वीर में कैद है।

दरअसल इस तस्वीर में ऊपर बाईं ओर,घास के पीछे, शिकारी जानवर छुपा है। देखा आपने? हो गए न हैरान?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें